फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Force sent from Meerut to Ayodhya, PAC was also sent from both the corps in VIP duty

मेरठ से अयोध्या भेजी गई फोर्स, वीआईपी डयूटी में दोनों वाहिनी से पीएसी भी भेजी गई

Mon, 03 Aug 2020 08:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Aug 2020 08:40 PM IST
सार

 - जोन के अन्य जिलों से भी भेजी गई पुलिस फोर्स

विज्ञापन
Force sent from Meerut to Ayodhya, PAC was also sent from both the corps in VIP duty
PAC, police force - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के लिए चल रही तैयारियों के बीच फोर्स भेजी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेरठ जोन से पुलिस व पीएसी फोर्स भेजी गई है। जहां खुफिया विभाग की इनपुट पर सभी जिलों में अलर्ट है।

विज्ञापन


एक अधिकारी के अनुसार, मेरठ से हापुड रोड स्थित 44 वी वाहिनी पीएसी से 100 सिपाही अयोध्या भेजे गए हैं। इतने ही जवान छठी वाहिनी पीएसी (आरआरएफ) रुड़की रोड  से भेजे गए हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद से भी पीएसी से 200 जवान भेजे गए हैं। मेरठ और जोन के अन्य जिलों से 400 पुलिसकर्मी वीआईपी ड्यूटी के लिए अयोध्या भेजे गए हैं। जबकि रैपिड एक्शन फोर्स को अन्य जिलों में ड्यूटी पर लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को देखते हुए अलग-अलग जिलों से पुलिस फोर्स भेजी गई है। जबकि एक-एक कंपनी फोर्स को सभी जिलों की पुलिस लाइन में रिजर्व कर दिया गया है। एक-एक कंपनी पीएसी को पीएसी वाहिनी में रिजर्व कर दिया गया है।  


सोशल मीडिया पर साइबर सेल की टीम पैनी नजर रखे हुए हैं। खुफिया विभाग की टीमें अलग-अलग जिलों में लगाई गई है।  गोपनीय ढंग से पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि संवेदनशील क्षेत्रों में रात में सर्किल ऑफिसर अलर्ट रहेंगे। मेरठ के लिए 5 अगस्त की रात तक 2 कम्पनी पीएसी व एक कंपनी आरएएफ लगाई गई है।
 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed