{"_id":"5f2828f18ebc3e2424405fdb","slug":"force-sent-from-meerut-to-ayodhya-pac-was-also-sent-from-both-the-corps-in-vip-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ से अयोध्या भेजी गई फोर्स, वीआईपी डयूटी में दोनों वाहिनी से पीएसी भी भेजी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ से अयोध्या भेजी गई फोर्स, वीआईपी डयूटी में दोनों वाहिनी से पीएसी भी भेजी गई
Mon, 03 Aug 2020 08:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 03 Aug 2020 08:40 PM IST
सार
- जोन के अन्य जिलों से भी भेजी गई पुलिस फोर्स
विज्ञापन
PAC, police force
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के लिए चल रही तैयारियों के बीच फोर्स भेजी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेरठ जोन से पुलिस व पीएसी फोर्स भेजी गई है। जहां खुफिया विभाग की इनपुट पर सभी जिलों में अलर्ट है।
विज्ञापन
एक अधिकारी के अनुसार, मेरठ से हापुड रोड स्थित 44 वी वाहिनी पीएसी से 100 सिपाही अयोध्या भेजे गए हैं। इतने ही जवान छठी वाहिनी पीएसी (आरआरएफ) रुड़की रोड से भेजे गए हैं।
विज्ञापन
गाजियाबाद से भी पीएसी से 200 जवान भेजे गए हैं। मेरठ और जोन के अन्य जिलों से 400 पुलिसकर्मी वीआईपी ड्यूटी के लिए अयोध्या भेजे गए हैं। जबकि रैपिड एक्शन फोर्स को अन्य जिलों में ड्यूटी पर लगाया गया है।
विज्ञापन
5 अगस्त को अयोध्या में होने वाले मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को देखते हुए अलग-अलग जिलों से पुलिस फोर्स भेजी गई है। जबकि एक-एक कंपनी फोर्स को सभी जिलों की पुलिस लाइन में रिजर्व कर दिया गया है। एक-एक कंपनी पीएसी को पीएसी वाहिनी में रिजर्व कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर साइबर सेल की टीम पैनी नजर रखे हुए हैं। खुफिया विभाग की टीमें अलग-अलग जिलों में लगाई गई है। गोपनीय ढंग से पुलिस अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि संवेदनशील क्षेत्रों में रात में सर्किल ऑफिसर अलर्ट रहेंगे। मेरठ के लिए 5 अगस्त की रात तक 2 कम्पनी पीएसी व एक कंपनी आरएएफ लगाई गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/