मेरठ : कार की साइड लगने को लेकर खूनी संघर्ष, हवाई फायरिंग, फोर्स तैनात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के बिसौला गांव में कार की साइड लगने के बाद खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ही समुदाय के लोगों की मौके पर कहासुनी के बाद हाथापाई हुई तो दोनों ने ही गांव में देखने की धमकी दी। जिसके बाद गांव में जाट और मुस्लिम पक्ष के लोग आमने-सामने आ गये।
लाठी डंडे लेकर भीड़ घरों से बाहर आ गये ओर पथराव कर दिया। दोनों पक्षों से आधा घंटे तक 50-60 राउंड हवाई फायरिंग की गई है। सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, इंचौली थाना क्षेत्र के बिसौला निवासी चौधरी हरिओम फुगाट अपने भाई ओमप्रकाश के साथ रात में कार से मवाना से पहाड़पुर के रास्ते घर आ रहे थे। पहाड़पुर चौराहे के पास पहुंचे तो कार की टाटा मैजिक से साइड लग गई। टाटा मैजिक में बिसौला के ही फुरकान व बाबर थे। दोनों ही पक्ष एक दूसरे की गलती बताने लगे।
गाली-गलौच के बाद एक दूसरे को धमकी देने लगे। दोनों ही पक्षों ने गांव में पहुंचकर भुगतने की धमकी दी। दोनों ही पक्षों ने गांव में पहुंचकर अपने लोगों को बुला लिया। जिसके बाद रात में जाट और मुस्लिम पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर घरों से बाहर आ गये और घरों में ईट व पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते गांव में हवाई फायरिंग शुरू हो गई।
इस दौरान लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पहले तो पता नहीं चला कि फायरिंग हो रही है दीपावली को लेकर कोई पटाखे छोड़ रहा है। लेकिन जैसे ही पथराव में कई लोगों को चोट लगी तो अफरा तफरी मच गई। दोनों पक्षों की तरफ से करीब आधा घंटे तक फायरिंग होती रही।
ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में अफरा तफरी मच गई। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर पुलिस अफसरों के होश उड़ गये। एसपी देहात राजेश कुमार, इंचौली, मवाना और लावड़ चौकी की भी पुलिस को मौके पर भेजा। पथराव में राजा, सचिन और दूसरे पक्ष से जुबैर, जाहिद और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस फोर्स के पहुंचते ही गांव में दोनों ही पक्षों के लोग चुप्पी साध गये। पुलिस ने पथराव में घायलों को अस्पताल भेज दिया।
इंस्पेक्टर इंचौली प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि रात तक दोनों ही पक्षों ने तहरीर नहीं दी है। पथराव में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस तैनात करते कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
कार की साइड लगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं। बवाल करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
राजेश कुमार- कार्यवाहक एसएसपी