फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forbes India published Saharanpurs daughter Shika Tiwari profile

फोर्ब्स इंडिया में छाया सहारनपुर की बेटी शिखा तिवारी का नाम, बंगलुरू में हैं कॉलेज की प्रिंसिपल

Tue, 07 May 2019 03:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 May 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
Forbes India published Saharanpurs daughter Shika Tiwari profile
शिखा तिवारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी की बेटी ने दुनिया की सबसे मशहूर पत्रिका फोर्ब्स इंडिया में प्रदेश का परचम लहराया है। सहारनपुर की बेटी शिखा तिवारी का प्रोफाइल पत्रिका ने प्रकाशित किया है। वहीं शिखा के लिए यह बहुत बड़ी उपल्ब्धि है।    
विज्ञापन


सहारनपुर के कस्बा नुकड़ की बेटी शिखा तिवारी ने पूरे जिले और देश का नाम रोशन किया है। शिखा का प्रोफाइल देश और दुनिया की सबसे मशहूर अंग्रेजी पत्रिका फोर्ब्स में प्रकाशित किया गया है। पत्रिका ने उनका प्रोफाइल 'द ग्रेट पीपल मैनेजर' अंक के अंतर्गत प्रकाशित किया है।
विज्ञापन

फोर्ब्स ने प्रबंधन के क्षेत्र में भारत के '100 ग्रेट पीपल मैनेजर्स' की एक सूची प्रकाशित की है। पहली बार प्रकाशित की गई इस सूची में टॉप 12 लोगों की प्रोफाइल प्रकाशित की गई है। इस कैटेगरी में डॉ शिखा तिवारी को नौंवे नंबर पर पृष्ठ संख्या 64 पर तस्वीर के साथ स्थान दिया गया है। 

शिखा बंगलुरू के टी जॉन कॉलेज की प्राध्यापिका हैं। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई सहारनपुर से हुई है। इसके बाद मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से उन्होंने पीएचडी की है। बंगलुरू से हिंदी में एमए भी कर चुकी हैं।  उनके भाई गणेशदत्त शर्मा कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हैं। शिखा के परिजनों में उनकी इस कामयाबी पर खुशी का माहौल है। 

फोर्ब्स ने पूरे भारत के 408 संस्थानों व प्रतिष्ठानों के 5233 प्रबंधकों को सूचीबद्ध कर उनमें श्रेष्ठता के आधार पर सौ लोगों का चयन किया है। इस चयन प्रक्रिया को पूरा करने में पत्रिका को सात माह का समय लगा। इसका विवरण भी पत्रिका ने अपने अंक में प्रकाशित किया है। इस प्रक्रिया में पत्रिका द्वारा साक्षात्कार में कई प्रश्न पूछे गए जिनका डॉ शिखा ने संतोषजनक उत्तर दिया। 

फोर्ब्स इंडिया की शुरूआत भारत में 21 मई 2009 को मुम्बई में हुई थी। पाक्षिक रूप से प्रकाशित, इस पत्रिका में स्थानीय व्यापार समाचार और भारतीय बाजार व प्रबंधन से जुड़े समाचार शामिल होते हैं। इसके संपादक इंद्रजीत गुप्ता हैं।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed