फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   For the first time in the season, the temperature crossed 30, and the day became hotter.

Meerut News: सीजन में पहली बार 30 पार पहुंचा पारा, दिन में गर्माहट बढ़ी

Sat, 28 Feb 2026 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the season, the temperature crossed 30, and the day became hotter.
मोदीपुरम। फरवरी में पहली बार दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को दिन में अधिक गर्माहट महसूस हुई जिससे शहरवासियों को फरवरी में ही पंखों का सहारा लेना पड़ा। रातें भी लगातार गर्म होती जा रही हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम के अनुसार, मौसम आगे भी शुष्क रहेगा। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं, जिससे तापमान में और वृद्धि होगी। मार्च के पहले सप्ताह में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से मौसम में नमी नहीं है और यह शुष्क बना हुआ है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) स्तर 115 दर्ज किया गया। गंगानगर में यह 120, जयभीमनगर में 129 और बेगमपुल पर 122 रहा। पल्लवपुरम में 97 और दिल्ली सड़क पर 126 एक्यूआई दर्ज किया गया। गर्मी का प्रकोप जल्द बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed