{"_id":"6ad230199d87ad26710bb38c","slug":"for-patrolling-numbers-are-not-what-matters-engagement-with-the-public-and-crime-control-are-essential-dig-meerut-news-c-72-1-mct1011-161193-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गश्त में संख्या नहीं, जनता से संवाद और अपराध नियंत्रण जरूरी: डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गश्त में संख्या नहीं, जनता से संवाद और अपराध नियंत्रण जरूरी: डीआईजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ आम लोगों से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया है। शुक्रवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी ने ईव्ज चौराहे से आसपास के भीड़भाड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने आम लोगों, रिक्शा चालकों और छात्रों से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली। डीआईजी ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पैदल गश्त का उद्देश्य केवल सड़कों पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी दिखाना नहीं, बल्कि जनता से संवाद कर अपराध पर अंकुश लगाना होना चाहिए।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने आगामी त्योहार नवरात्र, दशहरा, धनतेरस और दिवाली आदि के साथ शुक्रवार की नमाज को देखते हुए हापुड़ रोड पर बाजारों और प्रमुख स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में आने वाली दिक्कतों और यातायात संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। लोगों से मिले सुझावों को संबंधित यातायात पुलिसकर्मियों तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीआईजी ने सभी पुलिसकर्मियों को गश्त को अपनी कार्यशैली का नियमित हिस्सा बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से बीट सिपाही और हल्का चौकी प्रभारियों से अपनी-अपनी बीट में नियमित रूप से पैदल गश्त करने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि पुलिसकर्मी आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानें और उनका समाधान कराने का प्रयास करें। डीआईजी ने कहा कि प्रभावी गश्त के लिए संख्या से अधिक जरूरी जनता से संवाद और अपराध नियंत्रण पर ध्यान देना है। पुलिसकर्मियों को क्षेत्र के लोगों के बीच विश्वास कायम करने के साथ उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --