फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Football League: IIMT Team Wins Thanks to Vasu's Goal

फुटबाल लीग : वसु के गोल से आईआईएमटी की टीम जीती

Tue, 05 May 2026 09:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
Football League: IIMT Team Wins Thanks to Vasu's Goal
फुटबाल मैच में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
- जिला फुटबाल प्रीमियर लीग में खेला गया मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला फुटबाल संघ की ओर से आईआईएमटी के खेल मैदान में जिला फुटबाल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मंगलवार को 10वां मुकाबला आईआईएमटी और मेरठ यूथ फुटबाल एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें आईआईएमटी की टीम ने एक गोल से जीत प्राप्त की।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों ही टीम के खिलाड़ी पहले हाफ तक गोल नहीं कर सके। दोनों टीमों ने पूरे मैच में बेहतरीन खेल दिखाया और मुकाबला अंत तक संघर्षपूर्ण बना रहा। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के वसु ने 65वें मिनट में शानदार तरीके से किया। इसके चलते उनकी टीम को 1-0 से जीत हासिल हुई।
विज्ञापन

मैच के मैन ऑफ द मैच वसु रहे। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार का मुकाबला मेरठ स्पोर्टिंग और स्पार्टन एफसी के बीच शाम 4:00 बजे से खेला जाएगा। मेरठ प्रीमियर लीग में लगातार कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed