फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Foot march and seminar organized on Nari Shakti Vandan Act

Meerut News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पदयात्रा व संगोष्ठी आयोजित

Thu, 16 Apr 2026 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Foot march and seminar organized on Nari Shakti Vandan Act
दौराला - नारी वंदन को लेकर पदयात्रा निकालते राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं। स्रोत: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रचार-प्रसार को लेकर बृहस्पतिवार को दादरी गांव स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया। पदयात्रा के दौरान छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण से जुड़े संदेशों वाले पोस्टर प्रदर्शित किए और जागरुकता के नारे लगाए। छात्राओं ने समाज में महिलाओं की भागीदारी और अधिकारों को लेकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। पदयात्रा के बाद महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्राओं को समाज में अपनी भूमिका को समझने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संगोष्ठी में डॉ. विशाल कुमार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार विकल, डॉ. अनीता गोस्वामी, डॉ. दीप्ति चौधरी, डॉ. संगीता तोमर ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed