फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Food will be available only after Aadhar card

आधार कार्ड होगा तभी मिलेगा खाना

Fri, 01 May 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Food will be available only after Aadhar card
आधार कार्ड होगा तभी मिलेगा खाना
विज्ञापन

मेरठ। जिले में असहाय लोगों को दिए जाने वाले भोजन के लिए भी आधार कार्ड दिखाना होगा। ऐसा अजीब वाकिया बागपत रोड पर देखने को मिला है। बृहस्पतिवार शाम बागपत रोड पर मजदूरों ने खाने की मांग की तो उनसे आधार कार्ड मांगा गया। आधार कार्ड न होने पर उन्हें खाना नहीं दिया गया।
सरकार सभी को खाना और राशन देने के निर्देश दे चुकी है। जिले में 40 से अधिक रसोई में 90 हजार खाने के पैकेट बनाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद ऐसी बात सामने आना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। ऐसे में आधार कार्ड न होने पर आप खाने से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने खुद बया की पीड़ा
पीड़ित ने भाजपा नेता तुषार को फोन कर अपनी पीड़ा बताई। वहीं, ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी। जिसमें साफ कहा जा रहा है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट ने आधार कार्ड दिखाने के बाद ही खाना देने के लिए कहा है। आधार कार्ड न होने पर खाना नहीं दिया जाएगा। इस मामले में जब सेक्टर मजिस्ट्रेट से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल नंबर आउट ऑफ कवरेज आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर दिवस से पहले कैसा सम्मान
आज मजदूर दिवस है। सरकार मजदूरों के भरण-पोषण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं, दूसरी ओर ऐसी बात सामने आना व्यवस्था पर कहीं न कहीं व्यवस्था में खामी को को दर्शाता है। इससे मजदूरों का मनोबल भी गिरता है। जबकि इस कठिन समय में उन्हें सरकारी सहायता की सबसे अधिक जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed