फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Food Safety Department took action at 17 places

Meerut News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने 17 स्थानों पर की कार्रवाई

Sat, 04 Mar 2023 10:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:49 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department took action at 17 places
मेरठ। शहर में मवाना, सदर, नगर निगम और सरधना आदि स्थानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई कर 17 नमूने भरे। 398 किलो मैदा, बेसन के 37,396 हजार का माल सीज किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

तहसील मवाना में गौरव कुमार पुत्र राम गोपाल, किशन यादव पुत्र ज्ञानेंद यादव, कृष्णा दूध डेली के यहां से मावा के सैंपल भरे। सलमान मुस्लिम होटल शाहजहांपुर में तैयार चिकन करी सीज की गई। टीम ने यहां से 48 किलो मैदा सीज किया। सदर में प्रवीण गर्ग निवासी पांचली खुर्द के यहां बेसन, एन टैक्स मोहिउद्दीनपुर में सरसों का तेल और एन टैक्स ट्रांसपोर्टेशन के यहां से चना दाल सीज की। टीम ने 350 किलो बेसन सीज किया।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में मोहकमपुर में सोनू बंसल के यहां क्रीम पेस्ट, सोनू बंसल के यहां दाल सेव, विभोर कुमार के यहां नमकीन मसाला, पीएल शर्मा रोड फैंटसी फूड सरसों के तेल, कोटला राजेंद्र ट्रेडर्स के यहां कचरी, गंगानगर में कान्हा डेयरी पनीर के सैंपल लिए गए। वहीं, टीम के द्वारा सरधना में कालंद चुंगी जाकिर पुत्र कमर महोम्मद के यहां से कचरी, दौराला रोड अंशुल त्यागी पुत्र रूपचंद्र त्यागी के यहां से पनीर और बिनौली रोड शिवकुमार के यहां से मल्टी सोर्स वेजिटेबल एडिबल ऑयल के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, सुभाष चंद्र मौर्य, मोहित कुमार, जगवीर सिंह चौधरी, तन्मय अग्रहरि, सुमनपाल, वैभव शर्मा, अनिल कुमार, रीना शर्मा, मोहित कुमार, पीवी सिंह, मनोज कुमार कलश्यान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed