{"_id":"5d1a6a7e8ebc3e3c7d7ff3d1","slug":"follow-traffic-rules-and-save-life-meerut-news-mrt4311307115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन का मोल जानकर यातायात नियमों को जानेः स्वतंत्र देव सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन का मोल जानकर यातायात नियमों को जानेः स्वतंत्र देव सिंह
विज्ञापन
डीएन काॅलेज में आयोजित परिवहन विभाग के कार्यक्रम के दौरान महिला ट्रैफिक पुलिस को रवाना करते स्वतंत्रदेव सिंह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। डीएन इंटर कॉलेज में परिवहन विभाग व मिशिका सोसाइटी रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि व प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कॉलेज प्रांगण में पिलखन का पौधा रोप कर किया। इस दौरान उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की शपथ दिलाई।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम सभी मिलकर चाहे तो मेरठ को बदल सकते है। सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्देश जारी किए गए हैं कि बिना हेलमेट दोपहिया वाहन, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल व डीजल नही दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिंदगी अनमोल है इसलिए यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया में पानी का अकाल हो रहा है जिसको रोकने के हमें रेन वॉटर हार्वेस्टिंग एवं रिसाइक्लिंग को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
मोबाइल पर बात कर बस चलाने पर कार्रवाई
कार्यशाला में बताया कि रोडवेज बसों में ड्राइवर द्वारा मोबाइल पर बात करते हुए बस चलाने पर व्यक्ति उसका फोटो लेकर परिवहन विभाग द्वारा संचालित व्हाटसएस नंबर 09415049606 पर भेज सकता है। ऐसे व्यक्ति को एक हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। उप परिवहन आयुक्त संजय माथुर ने कहा कि प्रदेश में मेरठ सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु में निचले पायदान पर है। मिशिका सोसाइटी की डॉ विभा नागर ने बताया कि जनपद के 50 स्कूल व कॉलेजों में रोड सेफ्टी क्लब बनाए गए हैं। जनपद में 18950 लोगों को यातायात नियमों के प्रति शिक्षित किया गया है। संचालन सुनील कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर नाटय मंचन की प्रस्तुति देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर दक्षिण विधायक डॉ सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई, आरटीओ डॉ विजय कुमार, भाजपा के मंडलीय मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया, अमित नागर, देवेंद्र सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, प्रवर्तन ओपी सिंह, स्वेता वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार, दयानन्द गुप्ता, कालेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, बीना शर्मा, आरएम रोडवेज नीरज सक्सेना, डीआईओएस गिरजेश चौघरी, बीएसए सतेंद्र ढाका मौजूद रहे।