फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flowers showered on the Ganpati procession.

Meerut News: गणपति की शोभायात्रा पर की पुष्पवर्षा

Mon, 14 Sep 2026 07:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Flowers showered on the Ganpati procession.
रामलीला मैदान में 11वें गणपति महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के रामलीला मैदान में सोमवार को 11वें गणपति महोत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना से पहले तहसील मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर गणपति बप्पा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जैन ने तहसील मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर किया। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रामलीला मैदान पहुंचने के बाद मुख्य पंडाल में हवन-पूजन कराया गया। मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। आयोजकों के अनुसार गणपति महोत्सव 22 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में संयोजक ललित गुप्ता, शिक्षक दीपक शर्मा, अमन गुप्ता, राजकुमार जाटव, अनिकेत गुप्ता, रजत गोयल, राकेश कुमार, अंकित बाली, सौरभ गुप्ता, सिद्धार्थ, अनिल गुप्ता, अंकुर गुप्ता और दीपक जैन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed