फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flood of faith of devotees gathered at Bhadrakali temple

Meerut News: भद्रकाली मंदिर पर उमड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब

Tue, 04 Feb 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Flood of faith of devotees gathered at Bhadrakali temple
हस्तिनापुर। माघ महीने के तीसरे सोमवार को मध्य गंग नहर किनारे अकबरपुर इच्छाबाद के समीप स्थित मां भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर दूध-दही से बने व्यंजनों को अर्पित कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

आधी रात को जैसे ही घड़ी ने 12 बजने का इशारा किया। श्रद्धालुओं की आस्था का हुजूम मां भद्रकाली सिद्धपीठ मंदिर पर उमड़ पड़ा। यहां आधी रात की कड़कड़ाती ठंड पर श्रद्धालुओं की आस्था भारी पड़ती नजर आई। यहां पर श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए अपने बच्चों और परिवार के साथ रात के 12 बजते ही लाइन में लग गए। इसके बाद काफी भीड़ को देखते हुए मंदिर के महंत प्रणपुरी महाराज, आचार्य हरिओम शर्मा और मंदिर के अध्यक्ष महकार सिंह ने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ विधिविधान से मां भद्रकाली स्वरूप में विराजमान प्राकृतिक पिंडी की आरती की। इसके बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा व दिल्ली आदि राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल मंदिर पर तैनात किया गया। मंदिर के महंत प्रणपुरी महाराज ने बताया कि माघ महीने के तीसरे सोमवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे, जहां पर माता को दूध-दही से बने व्यंजनों का प्रसाद अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने पशुधन और फसल की खुशहाली के लिए माता से मन्नत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री दिनेश खटीक व ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल ने भी माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed