{"_id":"602ada398ebc3ee94d3c9d92","slug":"flats-rate-will-be-down-city-news-mrt525559251","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार रहिए सस्ती दरों पर आवास-विकास बेचेगा फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार रहिए सस्ती दरों पर आवास-विकास बेचेगा फ्लैट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ती दरों पर आवास-विकास बेचेगा फ्लैट
मेरठ। अब आवास-विकास परिषद सस्ती दरों पर फ्लैट बेचने की तैयारी कर रहा है ताकि करोड़ों रुपये की लागत से बने मकानों की धनराशि से कुछ और काम हो सकें। कोरोना काल के बाद सैकड़ों फ्लैट खाली पड़े हैं। इसलिए सस्ती दरों में बेचने का प्लान बनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में सस्ती दरों पर आवासों के आवंटन के प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसमें मेरठ में भी आवास-विकास परिषद के अधिकारी कार्ययोजना तैयार कर शासन भेजेंगे।
जागृति विहार विस्तार योजना में सबसे पहले सात मंजिला फ्लैट बनाकर तैयार हुए थे। इन्हें लेने के लिए कम ही लोग पहुंचे। कोरोना काल में जिन आवंटियों ने फ्लैट लिए, उनमें भी अधिकतर सरेंडर करने लगे। अब एक बार फिर आवास-विकास जागृति विहार विस्तार योजना को सफल बनाना चाहता है। इसलिए आवास विकास की ओर से सस्ती दरों के साथ आवंटन के लिए प्रस्ताव भेजे जाएंगे। यहां 32 वर्ग मीटर से लेकर 127 वर्ग मीटर तक के फ्लैट बनाए गए थे। इनकी कीमत 10 लाख से शुरू होकर 53 लाख रुपये तय की गई थी।
---
फ्लैटों और दरों की मौजूदा स्थिति
32 वर्ग मीटर - 10.15 से 11.28 लाख रुपये तक
कुल फ्लैट - 1216, कुल बचे - 764
57 वर्ग मीटर - 19.75 से 21.80 लाख रुपये तक
कुल फ्लैट - 432, कुल बचे - 341
64 वर्ग मीटर - 24.25 से 26.55 लाख रुपये तक
कुल फ्लैट - 576, कुल बचे - 330
100 वर्ग मीटर - 48 लाख
कुल फ्लैट - 40, कुल बचे - 30
127 वर्ग मीटर - 53 लाख
कुल फ्लैट - 40, कुल बचे - 29
----------------------------------
शासन को फ्लैट की दरों को बदलकर प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा रहा है। जिससे इन फ्लैटों की बिक्री हो सके। अगले कुछ दिनों में नई दरें जारी हो जाएंगी - सोमपाल, संपत्ति प्रबंधक