फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   flat scheme flop

फ्लैट स्कीम फ्लॉप, प्लॉटिंग की तैयारी

Sat, 03 Dec 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
flat scheme flop
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जागृति विहार एक्सटेंशन में फ्लैट बिक्री में असफल रहने वाले आवास विकास परिषद के अधिकारी अब प्लॉटिंग करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने इस योजना के लिए भूखंड आवंटन का ले आउट तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे विस्तृत रूप दिया जाएगा। उधर, किसानों के प्रतिकर विवाद का निस्तारण अभी नहीं हो पाया है। ऐसे में आवास विकास और किसानों के विवाद में आवंटी फंस सकते हैं।
विज्ञापन

आवास विकास परिषदजागृति विहार एक्सटेंशन में 2012 से फ्लैटों का निर्माण किया जा रहा है। यहां तीन श्रेणी में लगभग 16 सौ फ्लैट बनाए गए हैं। तीनों श्रेणी में कुल 968 आवास बुक हुए हैं। आवंटन की प्रक्रिया 20 से 22 दिसंबर तक चलेगी। आवास विकास अधिकारियों के काफी प्रयास के बाद भी अधिक आवेदन नहीं आ पाए हैं। लिहाजा परिषद शेष बचे फ्लैट के लिए खुली रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन


अब भूखंडों की बारी
आवास विकास अधिकारियों ने प्लॉटिंग का ले आउट तैयार कर लिया है। भूखंड भी तीन कैटगरी मेें होंगे। जल्द ही यहां सीवर, वाटर सप्लाई, सड़क आदि की प्लानिंग होगी। इस योजना पर जल्द ही विस्तृत रूप से कार्य होगा। खास बात यह है कि आवास विकास पहली बार ही फ्लैट योजना लेकर मेरठ में आया था, लेकिन इसका परिणाम बेहतर नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं उलझ न जाएं आवंटी
आवास विकास ने सरायकाजी, काजीपुर, कमालपुर गांव के किसानों क ी जमीन यहां अधिग्रहीत की थी। किसान अतिरिक्त प्रतिकर की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने के कारण आवंटी फंस सकते हैं। एमडीए की कई योजनाओं में इसी कारण अभी तक आवंटियाें को कब्जा नहीं मिल पाया है।

 
किसानों ने जोत दी जमीन
किसानों ने शुक्रवार को जागृति विहार एक्सटेंशन सेक्टर तीन में काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया। कुछ मजूदरों को बंधक बनाकर रखा, जिन्हें घंटों बाद छोड़ा गया। शुक्रवार को किसानों ने यहां जमीन जोत दी। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर, अनिल, मधु आदि का कहना है कि प्रतिकर लिए बिना वह पीछे नहीं हटेंगे। प्रतिकर का भुगतान नहीं होने के कारण जमीन उन्हीं की है, लिहाजा वे यहां अब खेती करेंगे। इस दौरान किसानों ने दर्ज मुकदमे वापस नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान तुलसीदास, रणपाल, बिल्लू, भीम सिंह, नासर अली, मनवीर, अजब सिंह, बाबू, धन्नू, मंगत, विनोद आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed