फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fix the flaws in the traffic system: DIG

यातायात व्यवस्था में खामियों को दूर कराएं : डीआईजी

Fri, 12 Sep 2025 10:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Fix the flaws in the traffic system: DIG
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्रा के साथ शहर में भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पैदल भ्रमण कर निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था में खामियों को दूर कराया जाए।
डीआईजी ने एसपी यातायात को अन्य विभागों नगर निगम, पीडब्लूडी सहित अन्य विभागों के साथ समन्वय कर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि मार्गों में बीच सड़क पर जगह-जगह होर्डिंग लगे हैं। इससे दृष्टि बाधित होती है। गलत तरीके से लगे होर्डिंग्स को चिह्नित कर हटवाया जाए। डिवाइडर पर पौधे और घास उग आई है। इससे मार्ग संकरा नजर आता है। पेड़ों की टहनी और घास की कटाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने डग्गामार वाहनों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। डीआईजी ने कहा कि निर्माण सामग्री वाले वाहनों के चलने का समय निर्धारित करें। ओवरलोड वाहन जैसे भूसे के ट्रक, चारा लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि पर भी नियंत्रण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed