फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   five young men and three young women were detained.

Meerut News: मवाना में कैफे पर पुलिस का छापा, पांच युवक और तीन लड़कियां पकड़ी गईं

Wed, 24 Jun 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
five young men and three young women were detained.
मवाना। पुलिस ने फलावदा तिराहे के पास एक कैफे पर छापा मारा। इस दौरान कैफे संचालक सहित पांच युवक और तीन लड़कियां पकड़ी गईं। लड़कियों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि युवकों और संचालक का शांति भंग में चालान किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि फलावदा तिराहे के पास एक मार्केट में कैफे की पहली मंजिल पर गलत गतिविधियां चल रही हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां तीन लड़के, दो लड़कियां और कैफे संचालक बाहर खड़े मिले। एक लड़का और एक लड़की कैफे के अंदर थे। कैफे का शटर बंद था। पुलिस ने काफी देर तक शटर बजाया, जिसके बाद वह खुला। पुलिस सभी को थाने ले आई।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पकड़ी गई युवतियों को उनके परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े गए कैफे संचालक हिमांशु और युवक ईशान, शादाब, सालिम व आरिश के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन सभी पर शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed