{"_id":"61f6ecde991768602c1676a2","slug":"five-vehicles-clashed-on-highway-meerut-news-mrt575227125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंकरखेड़ा में हाईवे पर एक साथ टकराई पांच गाड़ियां, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंकरखेड़ा में हाईवे पर एक साथ टकराई पांच गाड़ियां, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा में हाईवे पर एक साथ टकराए पांच वाहन, दो घायल
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाईवे पर रविवार दोपहर पांच वाहन आपस में टकरा गए। इससे दो लोग घायल हो गए और जाम लग गया। एक वाहन में कस्टम अधिकारी परिवार संग सवार थे। सूचना पर पुलिस ने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करवाया और घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य हुई।
डाबका गांव के सामने दिल्ली की ओर से आ रहे पांच वाहन पीछे से आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार युवक मेरठ की ओर से गलत दिशा से आ रहा था। युवक को बचाने के चक्कर में कार चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए और इसके बाद अन्य वाहन टकराते गए।
हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक कार में कस्टम अधिकारी परिवार के साथ हरिद्वार जा रहे थे। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया, वहीं, बाइक सवार युवक भाग निकला। पुलिस का कहना है कि घटना में कोई तहरीर नहीं दी गई है।