फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five shot dead one after other in Hastinapur Meerut

Meerut: स्कूल की दीवार पर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने शव चौराहे पर रख लगाया जाम, फोर्स तैनात

Sun, 09 Apr 2023 09:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हस्तिनापुर
अमर उजाला नेटवर्क, हस्तिनापुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 09 Apr 2023 09:36 PM IST
सार

दो अज्ञात बाइक सवार युवक कई घंटों से उसकी रेकी कर रहे थे, लेकिन युवक को इस बात की जानकारी नहीं थी। बाइक सवार युवकों ने पीछे से आकर युवक पर एक के बाद पांच फायर झोंक दिए।

विज्ञापन
Five shot dead one after other in Hastinapur Meerut
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव पलडा का है। जहां पर रविवार की शाम करीब 5:30 बजे गांव में मौजूद प्राइमरी विद्यालय की दीवार पर युवक बैठा हुआ था। दो बाइक सवारों ने पीछे से आकर युवक पर एक के बाद एक कई फायर झोंक दिए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन घायल को मवाना सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के गांव पलडा का है। जहां 24 वर्षीय विशु रविवार की शाम करीब 5:30 बजे गांव के प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर अपने एक दोस्त के साथ बैठा हुआ था। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि दो अज्ञात बाइक सवार युवक कई घंटों से उसकी रेकी कर रहे थे, लेकिन विशु को इस बात का भान नहीं था। बाइक सवार युवकों ने पीछे से आकर विशु पर एक के बाद पांच फायर झोंक दिए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर दीवार से नीचे गिर पड़ा। गांव में दिनदहाड़े गोली चलने की घटना से गांव में सनसनी फैल गई। तुरंत मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। उधर, गंभीर रूप से घायल विशु को साथियों की मदद से मवाना सीएचसी लाया, गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और सैकड़ों ग्रामीण मवाना सीएचसी पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा करने लगे। उधर मवाना और हस्तिनापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को काफी देर समझाने बुझाने की कोशिश की, लेकिन सभी कोशिशें नाकाम हो गईं। उसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ मवाना तहसील तिराहे पर शव को रखकर जाम लगा दिया और उच्च अधिकारियों के मौके पर आने की बात पर अड़े रहे।

संप्रदाय विशेष के लोगों पर हत्या का आरोप
मामला संप्रदाय विशेष से जुड़ा होने के कारण भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही संप्रदाय विशेष के लोगों से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके चलते पलडा गांव में होली पर भी झगड़ा हुआ था। इसमें कई लोग घायल हुए और उसके बाद करीब एक सप्ताह पूर्व भी संप्रदाय विशेष के लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। उसमें भी आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed