फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five reports including two women filed for inciting a girl to commit suicide

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो महिलाओं समेत पांच रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 Sep 2025 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Five reports including two women filed for inciting a girl to commit suicide
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के राजीव नगर में जबरन शादी का दबाव बनाने पर युवती के आत्महत्या के मामले में उसकी मां राजीव नगर निवासी गीता देवी ने दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी भांजी व उसके परिजनों पर देवर से बेटी की शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गीता देवी ने मेडिकल थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 30 अगस्त की शाम वह बाजार में सब्जी लेने गईं थीं। घर पर उनकी 21 साल की बेटी अदिति थी। जब वह सब्जी लेकर आईं तो कमरे में अदिति पंखे पर फंदे पर लटकी थी। बेटे आदित्य तथा पड़ोसियों के सहयोग से बेटी को पंखे से उतारकर न्यूटिमा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकाें ने अदिति को मृत घोषित कर दिया। गीता देवी का आरोप है कि उनकी भांजी शिवानी अपने देवर सचिन निवासी ग्राम मुरादपुर, हापुड़ से अदिति की जबरन शादी करने का दबाव बना रही थी। आरोप है कि शिवानी का पति गौरव सागर, मां सुधा और भाई आकाश भी भी दबाव बना रहे थे। जबकि अदिति सचिन से शादी नहीं करना चाहती थी। शादी के लिए जबरन दबाव बनाने के कारण अदिति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गीता देवी ने शिवानी, सचिन, गौरव सागर, सुधा और आकाश के खिलाफ अदिति को आत्महत्या के लिए उकसाने करने का केस दर्ज कराया है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed