फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five police officers removed for negligence in work

Meerut News: काम में लापरवाही करने पर पांच थानेदार हटाए

Fri, 31 Jan 2025 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Five police officers removed for negligence in work
मेरठ। थानेदारों की कार्यशैली से नाराज एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने पांच थानेदारों को हटा दिया। भावनपुर और फलावदा थानेदारों को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने के चलते ब्रह्मपुरी थाने के प्रभारी को शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है। महिला थाना प्रभारी को भी लापरवाही के चलते मानीटरिंग सेल भेजा गया है। पल्लवपुरम थाना प्रभारी को भी प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने के चलते सिविल लाइन थाने का एसएसआई बनाया है। 9 चौकी प्रभारियों को भी बदला गया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि भावनपुर के जयभीम नगर में होशियार सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कई दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। बाद में मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की, होशियार सिंह की कुछ दिनों बाद मौत हो गई। मामले में डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने भी एसएसपी को जांच के निर्देश दिए। इसके चलते भावनपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। फलावदा थाने के प्रभारी दिनेश पाल सिंह भी घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रहे थे। इन्हें भी लाइन भेजा गया।
विज्ञापन

2023 में ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजीव सिंह को तत्कालीन आईजी नचिकेता झा ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी। इसकी जांच पूरी होने के बाद इनको थाने से हटाया गया है। कार्य में लापरवाही के चलते महिला थाना प्रभारी आदेश कौर को मानीटरिंग सेल का प्रभारी बनाया है। थाना प्रभारी पल्लवपुरम मुनेश सिंह को भी आईजी ने प्रतिकूल प्रविष्टि देने के चलते हटाया है। साइबर थाने से रमाकांत पचौरी को ब्रह्मपुरी थाने का प्रभारी बनाया है। सीता कुमारी को महिला थाने की जिम्मेदारी दी गई है। एएचटीयू प्रभारी को पल्लवपुरम थाना प्रभारी बनाया है। अपराध शाखा में तैनात अतुल कुमार को इंचौली थाने का प्रभारी बनाया है। कंकरखेड़ा थाने में तैनात एसएसआई दिव्य प्रताप सिंह को मुंडाली थाने का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed