{"_id":"6af1e0d64acd01ba1f0b1aab","slug":"five-people-killed-in-separate-road-accidents-meerut-news-c-28-1-bag1001-161991-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ\nअलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत
Mon, 09 Nov 2026 08:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवीकलां के पास बाइकों की भिड़ंत में टीकरी गांव के रेपिडो कर्मी रवि उर्फ गोपी की मौत
-बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल के पास तीन बाइकें भिड़ने पर बामनौली गांव के संजीव की मौत, तीन घायल
-रमाला मिल के पास कार की टक्कर से मुजफ्फरनगर के इटावा गांव के गाड़ी चालक विनोद की मौत
-मेरठ में जानी के पास हादसे में तिलवाड़ा गांव के युवक और बिटावदा के पास गांगनौली के किसान की मौत
फोटो 8 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सड़क हादसों में बागपत के पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां के पास बाइकों की भिड़ंत में टीकरी गांव के रेपिडो कर्मी रवि उर्फ गोपी की मौत हो गई। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल गांव के पास दो बाइकें भिड़ने पर बामनौली गांव के संजीव की मौत हो गई। रमाला मिल के पास कार की टक्कर से मुजफ्फरनगर के इटावा गांव निवासी गाड़ी चालक विनोद की मौत हुई। वहीं मुजफ्फरनगर जिले के बिटावदा के पास गांगनौली के किसान नरेंद्र राठी और मेरठ में जानी के पास हुआ हादसे में तिलवाड़ा गांव के कन्हैया की मौत हो गई।
बाइकों की भिड़ंत में रेपिडो चालक की मौत
दोघट। दिल्ली से शनिवार रात घर आ रहे रवि उर्फ गोपी (32) निवासी टीकरी दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां के पास पहुंचे तो दूसरी बाइक के साथ भिड़ंत हो गई। इस हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई।
टीकरी कस्बा निवासी जयपाल ने बताया कि उनका बड़ा बेटा रवि दिल्ली में रेपिडो बाइक चलाता था। दिवाली पर्व के लिए शनिवार रात घर आ रहा था, लेकिन मवीकलां गांव के पास हादसा हो गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। रवि अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उसके परिवार में पत्नी मंजू, बेटी किट्टो और बेटा विराज रह गए हैं। सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत
दोघट। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर शनिवार रात बिजरौल गांव के पास बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मेडिकल स्टोर संचालक संजीव (22) निवासी बामनौली की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। बामनौली गांव तेजपाल ने बताया कि उनका बड़ा बेटा संजीव बड़ौत में बड़ौली मार्ग पर मेडिकल स्टोर चलाते थे। शनिवार रात मेडिकल स्टोर से घर वापस आ रहे थे। तभी बिजरौल गांव के पास हादसा हो गया। दोघट के रहने वाले विशु समेत अन्य ने घायल संजीव को निजी अस्पताल में पहुंचाकर उपचार कराया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। संजीव के परिवार में मां जयवती, पिता तेजपाल, छोटा भाई राहुल रह गए हैं।
घायल को मेरठ से छपरौली ले आया दोस्त, फिर मेरठ ले जाते समय मौत
छपरौली। मेरठ जिले के जानी गांव के पास शनिवार शाम को टेंपो में बाइक टकराने से घायल हुए कन्हैया (19) निवासी तिलवाड़ा को लेकर दोस्त तुषार छपरौली सीएचसी पहुंच गया। वहां से घायल मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई।
तिलवाड़ा गांव निवासी कन्हैया हिमाचल की निजी कंपनी में नौकरी करते थे, जो दिवाली पर्व के लिए कई दिन पहले घर आए थे। शनिवार को मेरठ में काम करने वाले दोस्त तुषार को लेने गए थे। वहां से वापस आते समय जानी के पास उनकी बाइक आगे चल रहे टेंपो से टकरा गई। इसके बाद निजी चिकित्सक से उपचार कराकर घायल कन्हैया को लेकर तुषार छपरौली सीएचसी पहुंच गया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीओ अंशु जैन का कहना है कि घटना मेरठ जिले में हुई है। वहां शिकायत देने पर वहीं से कार्रवाई की जाएगी।
हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार ट्रक चालक की मौत
रमाला। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रमाला मिल के पास सोमवार की सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार ट्रक चालक विनोद (50) निवासी इटावा जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई। विनोद रमाला मिल में गन्ना ढुलाई का ट्रक चलाते थे। उन्होंने दिवाली की छुट्टी में अपना ट्रक बावली खड़ा कर दिया था, जिसको सोमवार की सुबह लेकर आने के लिए बाइक से बावली गांव जा रहे थे। हादसे के बाद चालक अपनी कार लेकर भाग गया। हादसे की सूचना पर आए परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने के बाद शव लेकर चले गए। विनोद चार भाइयों में दूसरे नंबर के और अविवाहित थे। उनके भाई रामकुमार, कृष्ण और मोटा गांव में रहकर खेती करते हैं। सीओ अंशु जैन का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करके कार का पता लगाया जा रहा है।
फूल बेचकर आ रहे किसान की हादसे में मौत
दोघट। गांगनौली गांव निवासी अरविंद राठी ने बताया कि उसके पिता नरेंद्र राठी (60) फूलों और सब्जी की खेती करते थे। रविवार देर रात दोघट के ई-रिक्शा चालक राजा के साथ मेरठ के सरधना में फूल बेचने गए थे। वहां से वापस आते हुए बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जैसे ही बिटावदा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक और किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे परिवार वाले मेरठ के अस्पताल में लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में उनके पिता की मौत हो गई। किसान के परिवार में दो बेटे हैं।
साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
रटौल। चमरावल गांव निवासी उम्मेद और मोहसिन अपने रिश्तेदार अब्दुल शमी के साथ मंसूरपुर गांव के गन्ना तौल केंद्र पर गन्ना डालने आए थे। वापस जाते समय चमरावल मार्ग पर पहुंचे तो साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया। इससे तीनों मामूली रूप से घायल हो गए।