{"_id":"6a1c48577612160455032646","slug":"five-people-from-both-sides-arrested-for-fighting-stone-pelting-and-firing-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112503-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मारपीट, पथराव व फायरिंग में दोनों पक्षों से पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मारपीट, पथराव व फायरिंग में दोनों पक्षों से पांच लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
भैंसा गांव में हुए झगडे़ में पुलिस ने अपनी आरे से दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव भैंसा में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। एक आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि शुक्रवार की देर रात जहांगीर उर्फ शेरा के भांजे समद ने गांव के ही आतिफ के साथ किसी बात को लेकर मारपीट की। आतिफ की आवाज सुनकर मौके पर गुलफान, सहैल, राशिद, अदनान, आबिद, फिरोज खान, असद, रिशाद, आमिर, दानिश, इकरार व पांच छह अज्ञात घर से निकल आए और समद के साथ गाली गलौज करने लगे। तभी शोर सुनकर अपने घरों से जहांगीर, तसलीम, साजिद, जावेद, शहनवाज, उवेश, शाहिद व सात आठ अज्ञात निकल आए और विरोध करने लगे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज, मारपीट व लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईट पत्थर फैंके, गोलियां भी चलाई। इस संबंध में पुलिस की ओर से गंभीर धाराओ में मामला दर्ज किया गया। पांच लोग घायल हुए थे, जिनको इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
सीओ ने बताया कि इस घटना में नामजद वांछित एक पक्ष से आमिर, असद व रिशाद और दूसरे पक्ष से तसलीम व समद को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया। रिशाद के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर बरामद किया। सभी आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया। शेष नामजद आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --