{"_id":"6ab68392a6c844a96601bb83","slug":"five-month-pregnant-teenager-reaches-ssp-office-meerut-news-c-72-1-mct1011-160016-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पांच महीने की गर्भवती किशोरी पहुंची एसएसपी ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पांच महीने की गर्भवती किशोरी पहुंची एसएसपी ऑफिस
विज्ञापन
- पीड़िता ने मामा पर लगाया यौन शोषण का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी अपनी मौसी के साथ शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। किशोरी ने अपने मामा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार वह पांच महीने की गर्भवती है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस आज शनिवार को किशोरी के बयान दर्ज करेगी। शिकायत के बाद आरोपी मामा घर से भाग गया।
पीड़िता किशोरी ने बताया कि उसकी मां की तीन वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद उसका सगा मामा अधिकतर उसके घर आने लगा। आरोप लगाया कि आरोपी मामा लंबे समय से उसका शोषण कर रहा था। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाकर चुप रहने के लिए कहा। कुछ समय बाद किशोरी की तबीयत खराब रहने लगी। जांच कराने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। किशोरी ने अपनी मौसी को मामले की जानकारी दी। शुक्रवार को पीड़िता मौसी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र पर लगे आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।-- -- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी अपनी मौसी के साथ शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। किशोरी ने अपने मामा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार वह पांच महीने की गर्भवती है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस आज शनिवार को किशोरी के बयान दर्ज करेगी। शिकायत के बाद आरोपी मामा घर से भाग गया।
पीड़िता किशोरी ने बताया कि उसकी मां की तीन वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद उसका सगा मामा अधिकतर उसके घर आने लगा। आरोप लगाया कि आरोपी मामा लंबे समय से उसका शोषण कर रहा था। किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाकर चुप रहने के लिए कहा। कुछ समय बाद किशोरी की तबीयत खराब रहने लगी। जांच कराने पर उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। किशोरी ने अपनी मौसी को मामले की जानकारी दी। शुक्रवार को पीड़िता मौसी के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र पर लगे आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन