फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five miscreants including Meerut miscreants arrested in encounter while plotting robbery

यूपी समाचार : मुठभेड़ में दबोचे पांच बदमाश, तमंचा-कारतूस बरामद, रच रहे थे डकैती की साजिश

Sat, 11 Feb 2023 03:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 11 Feb 2023 03:07 PM IST
सार

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जोया चौकी पुलिस चौधरपुर ओवरब्रिज से बुढ़नपुर की ओर फैक्टरी की दीवार के पास कैंटर में कुछ संदिग्ध लोग सवार होने की सूचना मिली। जो डकैती की साजिश बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Five miscreants including Meerut miscreants arrested in encounter while plotting robbery
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में डिडौली कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पुलिस की डकैती की साजिश रचते मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तमंचा-कारतूस के अलावा कैंटर, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, लोहे के तार भी मिले। पुलिस ने पांचों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जोया चौकी पुलिस चौधरपुर ओवरब्रिज से बुढ़नपुर की ओर फैक्टरी की दीवार के पास कैंटर में कुछ संदिग्ध लोग सवार होने की सूचना मिली। जो डकैती की साजिश बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS : अर्जेंटीना से हस्तिनापुर पहुंचा पर्यटक सैलानियों का ग्रुप, इतिहास जानकर बोले- इंडिया इज द ग्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सलीम निवासी इस्लामनगर भूड़, खतौली जनपद मुजफ्फरनगर, अर्जुन निवासी वहलना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर, आस मोहम्मद निवासी रार्धना सरधना मेरठ, मेहताब निवासी अशोक विहार लोनी जनपद गाजियाबाद और प्रमोद निवासी फफूंडा मुंडाली जनपद मेरठ बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस मिले।

यह भी पढ़ें: दुल्हन के दरवाजे पर हो रहा था डांस: अचानक मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed