{"_id":"63e6b632a0d8c746a90bf4c2","slug":"five-miscreants-including-meerut-miscreants-arrested-in-encounter-while-plotting-robbery-meerut-news-c-14-mrt1029-114042-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी समाचार : मुठभेड़ में दबोचे पांच बदमाश, तमंचा-कारतूस बरामद, रच रहे थे डकैती की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी समाचार : मुठभेड़ में दबोचे पांच बदमाश, तमंचा-कारतूस बरामद, रच रहे थे डकैती की साजिश
Sat, 11 Feb 2023 03:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 03:07 PM IST
सार
एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जोया चौकी पुलिस चौधरपुर ओवरब्रिज से बुढ़नपुर की ओर फैक्टरी की दीवार के पास कैंटर में कुछ संदिग्ध लोग सवार होने की सूचना मिली। जो डकैती की साजिश बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा में डिडौली कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात पुलिस की डकैती की साजिश रचते मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तमंचा-कारतूस के अलावा कैंटर, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, लोहे के तार भी मिले। पुलिस ने पांचों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जोया चौकी पुलिस चौधरपुर ओवरब्रिज से बुढ़नपुर की ओर फैक्टरी की दीवार के पास कैंटर में कुछ संदिग्ध लोग सवार होने की सूचना मिली। जो डकैती की साजिश बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS : अर्जेंटीना से हस्तिनापुर पहुंचा पर्यटक सैलानियों का ग्रुप, इतिहास जानकर बोले- इंडिया इज द ग्रेट
विज्ञापन
वहीं पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम सलीम निवासी इस्लामनगर भूड़, खतौली जनपद मुजफ्फरनगर, अर्जुन निवासी वहलना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर, आस मोहम्मद निवासी रार्धना सरधना मेरठ, मेहताब निवासी अशोक विहार लोनी जनपद गाजियाबाद और प्रमोद निवासी फफूंडा मुंडाली जनपद मेरठ बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा कारतूस मिले।
यह भी पढ़ें: दुल्हन के दरवाजे पर हो रहा था डांस: अचानक मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत