फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five lakhs demanded extortion from the contractor of Kinauni mill

किनौनी मिल के ठेकेदार से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Thu, 12 Nov 2020 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Five lakhs demanded extortion from the contractor of Kinauni mill
किनौनी मिल के ठेकेदार से मांगी पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन

रोहटा। किनौनी शुगर मिल के ठेकेदार से हिस्ट्रीशीटर ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर मिल ठेकेदार को भुगतने की धमकी दी है। धमकी से भयभीत पीड़ित ने थाने में बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर पूर्व में भी कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

गांव किनौनी निवासी बेगराज सिंह ने बताया कि वह करीब किनौनी शुगर मिल में मैली ठेकेदार का 12 साल से लगातार काम करता आ रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसे गांव जावली थाना टीला मोड़ जिला गाजियाबाद निवासी मांगेराम पुत्र नेकीराम उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर रहा है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जो पूर्व में भी कई संगीन मुकदमों में जेल जा चुका है। आरोपी रंगदारी के लिए बार-बार फोन करके जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी ने मिल गेट पर भी उसे मारने की धमकी दी। ठेकेदार ने बुधवार को थाने में आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed