Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five lakh rupees stolen from businessman's car in cattle raid

Meerut News: पशु पैंठ में व्यापारी की कार से पांच लाख रुपये चोरी

Tue, 30 Dec 2025 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees stolen from businessman's car in cattle raid
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। मेरठ-नानू रोड पर मंढियाई गांव के सामने सोमवार को पशु पैंठ में एक व्यापारी की कार से पांच लाख रुपये चोरी हो गए। पीड़ित व्यापारी ने आरोपी का पीछा किया और बीच रास्ते में एक व्यक्ति को पकड़ लिया। वह उसे लेकर देर रात नानू पुलिस चौकी पहुंचा लेकिन जांच में कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका।
प्रत्येक सोमवार को मंढियाई गांव के सामने मैदान में पशु पैंठ लगती है। सोमवार को जिला मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक निवासी रियासत पुत्र इकराम अपने साथियों के साथ पैंठ में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनकी कार के डैसबोर्ड में पांच लाख रुपये रखे थे। वह पैंठ में गए तो कार का अलार्म बजने लगा। मौके पर पहुंचकर देखा कि डैसबोर्ड में रखे पांच लाख रुपये गायब थे।
विज्ञापन

पता चला कि अलीगढ़ से एक व्यक्ति पैंठ में आया और चोरी कर दूसरे ट्रक में सवार होकर भाग गया। इसके बाद पीड़ित व्यापारी अपने साथियों के साथ आरोपी की तलाश में हापुड़ के पास तक गए। वहां से एक व्यक्ति को पकड़कर देर रात नानू पुलिस चौकी पहुंचे। हालांकि पुलिस ने जांच में कोई ठोस सबूत नहीं पाया और आरोपी को छोड़ दिया। पीड़ित व्यापारी ने अभी तक थाने में तहरीर नहीं दी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed