फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   five lakh rupees gave to anit family

अनित के परिजनों को पांच लाख की मदद

Mon, 29 Jul 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
five lakh rupees gave to anit family
1बी-परीक्षितगढ़ के बली गांव में मृतक अनिल के परिवार को सांत्वना देते सपा नेता अतुल प्रधान। (परीक्? - फोटो : PARIKESHGARH
अनित के परिजनों को पांच लाख की मदद
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा मृतक अनित गुर्जर के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता देने के लिए रविवार को सपा नेता गांव बली पहुंचे। इस दौरान सर्वसमाज की बैठक हुई। जिसमें हत्यारोपी इनामी विजय धामा को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई। वहीं पुलिस द्वारा ग्रामवासियों पर किए गए मुकदमे वापस लेने की बात कहते हुए अपराधी किस्म के लोगों का किसी भी चुनाव से बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।

जिला पंचायत सदस्य वार्ड 34 के उपचुनाव के दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय धामा ने ग्राम बली प्रधान कालूराम के पुत्र अनित की गोली मार कर हत्या कर दी थी। सपा नेता अतुल प्रधान व पीड़ित प्रधान कालूराम के परिवार के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से दिल्ली आवास पर मुलाकात कर न्याय की मांग की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता देने की बात कही थी। रविवार को सपा नेता अतुल प्रधान, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य मनोज अधाना, मुकेश चरला, सुमित गुर्जर, सपा नेता किशोर वाल्मीकि गांव बली स्थित अनित गुर्जर के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा दी गई पांच लाख की आर्थिक सहायता परिजनों को दी। इसके बाद सर्वसमाज की बैठक हुई। जिसमें 23 दिन बीतने के बाद भी 50 हजार के इनमाी हत्यारोपी विजय धामा व उसके साथियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस दौरान पुलिस प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि ने कहा कि सपा पार्टी पीड़ित परिवार के लिए हमेशा साथ रहेगी। इस दौरान लोकेश धामा, देवेंद्र दयाल, प्रधान महबूब, अरशद प्रधान, मा. विपत सिंह, जुबैर अहमद, जितेंद्र बली, अशोक गुर्जर, साबे सिंह नुरूउल्ला व अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed