फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five lakh reward on most wanted Badan Singh Baddo

Meerut News: मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो पर पांच लाख का इनाम

Fri, 26 May 2023 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 26 May 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Five lakh reward on most wanted Badan Singh Baddo
लखनऊ/मेरठ।
विज्ञापन

मोस्ट वांटेड बदमाश बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी पर शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। उसके खिलाफ डीजीपी मुख्यालय ने इनाम की धनराशि 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख करने की संस्तुति की थी। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बृहस्पतिवार को इनाम की धनराशि बढ़ाने का शासनादेश जारी कर दिया।
टीपीनगर के बैरीपुरा निवासी बदन सिंह बद्दो बदन सिंह बद्दो आजीवन कारावास काट रहा था। पूर्वांचल की जेल से 28 मार्च 2019 को वह गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर आया था। पुलिसकर्मियों से साठगांठ कर वह मेरठ में दिल्ली रोड स्थित होटल में शराब पार्टी करने के बाद फरार हो गया था। इसके बाद से उसकी लोकेशन इस्टाग्राम आदि की पोस्ट के जरिए विदेश में आ रही है। बद्दो की दस करोड़ से अधिक की संपत्तियों को पुलिस अब तक जब्त कर चुकी है। बद्दाे कई बार एक पूर्व डीजीपी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी अपलोड कर चुका है। उसकी लोकेशन हर बार अलग-अलग आती है।
विज्ञापन

पासपोर्ट निरस्त करने के लिए भेजी गई रिपोर्ट
बदन सिंह बद्दो की लोकेशन फ्रांस में मिली थी। इसको लेकर मेरठ पुलिस ने इंटरपोल को बद्दो का पासपोर्ट निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी है। उसके खिलाफ जल्द रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ रेंज से पांच लाख के चार इनामी हुए
प्रयागराज में उमेशपाल हत्याकांड के बाद प्रदेश सरकार ने मोस्ट वांटेड बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बदमाशों पर इनाम की राशि बढ़ाई जा रही है। यूपी पुलिस की वेबसाइट के मुताबिक, मेरठ रेंज की बात करें तो अभी पांच लाख के इनामी अपराधियों में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के शिवलोकपुरी निवासी विजेंद्र सिंह हुड्डा, बुलंदशहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बहलीनपुर पन्नीनगर निवासी भूदेव पुत्र महावीर और गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के रामेश्वर पार्क निवासी दीप्ति बहल थे, अब बदन सिंह बद्दो का नाम भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed