फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   five injured by illusion of trck, truck driver absconding

टक्कर से घायल हो पांच कार सवार, फरार हो गया टक्कर मारने वाला ट्रक

Fri, 07 Feb 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
five injured by illusion of trck, truck driver  absconding
चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : SARDANA
रोहटा(मेरठ)। रोहटा गांव और चौधरी चरण सिंह मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनेां मामलों में थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

रोहटा स्थित चर्मशोधन कारखाने के पास कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जिसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। गांव खेड़की थाना जानी निवासी बिट्टू सिंह पुत्र महेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को बाइक से बरनावा जा रहा था। रोहटा स्थित चर्मशोधन कारखाने के पास सामने से तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर तार दी।बिट्टूू सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। चालक कार सहित फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया। घायल के भाई द्वारा थाने में चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं, चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर ट्रक की टक्कर से कार सवार दो महिलाएं सहित चार लोग घायल हो गए। दिल्ली महिपालपुर निवासी परिवार कार से हरिद्वार से वापस दिल्ली जा रहा था। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर पूठ खास पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार महिला दीपा पत्नी सुनील व संगीता पत्नी अनिल, कार चालक सुधीर व सीताराम घायल हो गए। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार चालक ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed