फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five in Daurala, one each in Jani, Mawana and Parikshitgarh

दौराला में पांच, जानी, मवाना एवं परीक्षितगढ़ में एक-एक संक्रमित

Fri, 04 Dec 2020 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Five in Daurala, one each in Jani, Mawana and Parikshitgarh
दौराला में पांच, जानी, मवाना एवं परीक्षितगढ़ में एक-एक संक्रमित
विज्ञापन

मवाना/सरधना/दौराला/जानीखुद/परीक्षितगढ़। मवाना एवं सरधना में बृहस्पतिवार को जांच के बाद सभी नमूने नेगेटिव आए। वहीं, दौराला में पांच, जानी में शिक्षक तथा परीक्षितगढ़ में पुलिसकर्मी संक्रमित मिला है।
मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि 107 एंटीजन किट से जांच की गई। जिसमें सभी नेगेटिव मिले। हालांकि 42 लोगों के आरटीपीसीआर के सैंपल लेकर जांच को मेरठ भेजे हैं। गत दिवस भेजी गई आरटीपीसीआर में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

सरधना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच के लिए 145 लोगों के नमूने लिये गए। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौराला सीएचसी एवं एटूजेड में कोरोना जांच को लेकर कैंप आयोजित किया गया। इसमें मोदीपुरम की एक कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिससे कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि विवेक विहार निवासी एक परिवार के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं, इनके संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार कर जांच की जाएगी।
जानीखुर्द स्थित इंटर कॉलेज में एक अध्यापक कोराना पॉजिटिव पाया गया। इसकी जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को कॉलेज बंद कर दिया। कॉलेज को दो बार सैनिटाइज कराने के बाद खोला जाएगा। शिक्षक को दो दिन पूर्व बुखार आया था। कोरोना जांच रिपोर्ट बुधवार रात आई थी। इसके बाद प्रधानाचार्य अशोक त्यागी ने कॉलेज की छुट्टी कर दी। प्रधानाचार्य के अनुसार कॉलेज के शिक्षकों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
परीक्षितगढ़ में जिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने द्वारिका मंडप पहुंचकर संचालक मोनू त्यागी, हलवाई, वेटर, बर्तन धोने वाले व सफाईकर्मी समेत 26 लोगों की जांच की। यहां सभी नेगेटिव आए । वहीं, मंडप संचालक जयवीर त्यागी व मोनू त्यागी ने कोरोना योद्धा बीपीएम इकरार अहमद, थान सिंह, सतीश कुमार, रिजाऊल आशु सैफी आदि को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। वहीं, थाने में तैनात पुलिसकर्मी पॉजिटिव आया है। उसे घर पर ही आइसोलेट कर दवा दी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
संक्रमण से बचाव के इंतजाम
मवाना/रोहटा। एएसपीजी कॉलेज में कक्षाओं का संचालन हो रहा है। प्राचार्य डॉ. अतुल गोयल ने बताया कि छात्र-छात्राओं को थर्मल स्क्रीनिंग एवं सैनिटाइजेशन के उपरांत ही प्रवेश दिया जा रहा है। कक्षाएं 50 फीसदी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में संचालित की जा रही हैं। सामाजिक दूरी की व्यवस्था की गई है। मास्क के बिना शिक्षक, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय में प्रवेश वर्जित है। आनलाइन कक्षाओं के माध्यम से भी शिक्षण कार्य किया जा रहा है।

रोहटा में छात्रों की जांच की
सीएचसी रोहटा की रैपिड रेस्पांस टीम बृहस्पतिवार को श्री शालिगराम शर्मा स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय रासना पहुंची। यहां छात्र-छात्राओं के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे। कुछ छात्रों की जांच एंटीजन किट से की। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। टीम ने छात्रों को कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके बताए। मास्क, सामाजिक दूरी एवं सैनिटाइजेशन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed