फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five houses targeted in Gotka, jewellery and cash worth Rs 20 lakh stolen

गोटका में पांच घरों को बनाया निशाना, 20 लाख के जेवरात-नकदी चोरी

Tue, 24 Jun 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Five houses targeted in Gotka, jewellery and cash worth Rs 20 lakh stolen
सरूरपुर। गांव गोटका में कई घरों में चोरी की वारदात के बार जानकारी देता पीड़ित परिवार। संवाद
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव गोटका निवासी ओमवीर, सुरेश, मनोज, पंकज व ओमश्री के घरों में रविवार की रात घुसकर कर चाेरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने पांच घरों को निशाना बनाते हुए नकदी व सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव गोटका निवासी ओमवीर ने तहरीर में बताया कि उसके छोटे भाई सोहनवीर का परिवार मेरठ में रहता है। उनके मकान का बाहर से ताला लगा हुआ था। रविवार रात चोरों ने कटर से बंद मकान के मुख्य दरवाजे का ताला काटकर अंदर घुसे और छत के रास्ते उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चुराकर ले गए। पीड़ित सुरेश, मनोज, पंकज व ओमश्री के मकानों में भी छत के रास्ते चोर अंदर घुस आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। पांच घरों से नकदी-जेवरात समेत चोर लाखों का सामान चुराकर ले गए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ओमश्री ने बताया कि आरोपी ताला नहीं खुलने पर उसके घर में रखा छोटा संदूक उठा ले गए हैं। आरोपी खेतों के रास्ते घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह ग्रामीण जगे तो घरों की अलमारियों के ताले टूट देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर चोरी की घटना के बारे में जानकारी हुई। पीड़ितों ने आसपास के खेतों की तलाश की, लेकिन आरोपियों व चोरी किए गए सामान का कोई सुराग नहीं लग पाया। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

चोरी से पहले भागने की थी तैयारी
आरोपियों ने खेतों में लगे कटीले तारों को काटकर पहले ही रास्ता बना लिया था। ग्रामीणों ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने जरूर पहले ही सभी मकानों की रेकी की होगी।

चोरी का निकाला नया तरीका
गोटका में एक साथ पांच घरों में चोरी की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत है। बदमाशों ने घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए कोई नया तरीका निकाला है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया उस समय सभी पीड़ितों के परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे। बावजूद इसके बदमाशों की किसी को कोई भनक तक नहीं लगी। ग्रामीणों का कहना है कि शायद चोरी की घटना से पहले आरोपी किसी नशीले पदार्थ का इस्तेमाल करते हैं। इस कारण लोगों को घटना के बारे में जानकारी नहीं होती।


15 दिन पहले भी गांव में हुई थी चोरी
गांव गोटका निवासी रामकुमार के घर में 15 दिन पूर्व चोरों ने इसी तरह घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। ग्रामीणों ने स्वयं रात में पहरे की व्यवस्था करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed