{"_id":"58c7de144f1c1bb66032a60e","slug":"five-five-thousand-of-two-prizes-were-arrested-in-murder-and-go-to-trafficking","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या और गो तस्करी में पांच-पांच हजार के दो ईनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या और गो तस्करी में पांच-पांच हजार के दो ईनामी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Tue, 14 Mar 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस से बचने के लिए टैंपो चालक को टक्कर मारकर हत्या करने एवं गो तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये के दो ईनामी गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे भी बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि दो मार्च को पीछा कर रही पुलिस की पीआरवी गाड़ी को टक्कर मारकर नहर में गिराने का प्रयास भी इन्हीं ने किया था।
विज्ञापन
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में पांच मार्च को नकुड़ तिराहा चेक पोस्ट पर पुलिस चेकिंग के दौरान अंबाला की ओर से आ रहे एक ट्रक नंबर एचआर 38सी-8610 को बैरियर लगाकर रोककर चेक करने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने ट्रक रोकने की बजाय चेकिंग कर रही पुलिस पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया तथा बैरियर तोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो ट्रक में सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी तथा मानकमऊ बैरियर तोड़कर भागने लगे। सामने आए एक टेंपो को भी ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे टैंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते ही ट्रक में सवार लोग भाग गए। पुलिस ने ट्रक की चेकिंग की तो ट्रक में गोवंश भरे हुए थे। ट्रक पलट जाने के कारण चार गायों की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
कुतुबशेर थाना पुलिस ने रविवार को अपराह्न 3 बजे मुखबिर की सूचना पर मानकमऊ से पांच-पांच हजार रुपये के ईनामी जमशेद निवासी ग्राम दुमझेड़ा, इरशाद निवासी ग्राम ताजपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रक में उस समय उन दोनों के अलावा इरशाद, कलीम उर्फ कम्मू, रिजवान उर्फ भोला निवासी ग्राम ताजपुरा. बुरहान निवासी ग्राम दुमझेड़ा भी मौजूद थे। पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को उलझाने के लिए टैंपो चालक को मारा
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि पुलिस को पीछा करते देख एवं पकड़े जाने के डर से उन्होंने नकुड़ रोड पर खडे एक टेंपो में टक्कर मारकर उसमें बैठे रियाजुल निवासी ग्राम हरौड़ा थाना गागलहेड़ी की हत्या करा दी थी, जिससे पुलिस इसमें उलझ जाएगी और वह भाग निकलेंगे।
पीआरवी को टक्कर मारकर नहर में गिराने का भी आरोप
कुतुबशेर थाना प्रभारी जितेंद्र कालरा ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए जमशेद और इरशाद ने बताया कि 2 मार्च को वह अपने साथियों रिजवान उर्फ भोला, कलीम उर्फ कम्मू, नौशाद उर्फ मोल्हू, नसीम के साथ डीसीएम में गोवंश लादकर नकुड़ रोड से आ रहे। 100 डॉयल पीआरवी 961 द्वारा इनका पीछा किया गया तो उन्होंने अंबाला रोड पुल पार कर मंडी समिति रोड से भागने का प्रयास किया। आगे से पुलिस से घिरा देखकर कमेला पुल पर इन्होंने पीआरवी 961 में टक्कर मार दी थी और मौके का फायदा उठाकर भाग गये थे।
जमशेद और इरशाद पर कई थाने में दर्ज हैं मामले
जमशेद और इरशाद पर गोतस्करी और गोकशी समेत कई मामले अलग-अलग थाने में दर्ज हैं। कुतुबशेर थाना में हत्या एवं पशु क्रूरता के मामले के अलावा चिलकाना, कुरुक्षेत्र के थाना सदर थानेसर में, यमुनानगर के छछरपुर, सझोरा में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा इरशाद पर कुतुबशेर थाना के अलावा यमुनानगर के नगर कोतवाली में छह मामले दर्ज हैं।