{"_id":"6993430ffa88de73f902857e","slug":"five-days-left-for-inauguration-work-still-underway-at-metro-stations-meerut-news-c-14-1-mrt1005-1110449-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: उद्घाटन को पांच दिन शेष, अभी तक मेट्रो स्टेशनों पर चल रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: उद्घाटन को पांच दिन शेष, अभी तक मेट्रो स्टेशनों पर चल रहा काम
विज्ञापन
अमर उजाला...भैंशाली मेट्रो स्टेशन के बाहर काम करते कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक स्टेशनरों पर चल रहा है रंगा पुताई और सफाई का काम
- एनसीआरटीसी के अधिकारी कर चुके हैं काम पूरा होने का दावा
- बेगमपुल पर बनाई जा रही है सड़क
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 23 किमी के रैपिड कॉरिडोर पर ट्रायल के रूप में दौड़ रही नमो भारत और मेट्रो ट्रेन को 22 फरवरी को जनता को सौंपने वाले हैं। मेट्रो ट्रेन के उद्घाटन को पांच दिन शेष रह गए हैं। एनसीआरटीसी अभी तक भी 13 मेट्रो स्टेशनों पर काम पूरा नहीं कर पाया है। सोमवार को भी मेट्रो स्टेशनों पर कर्मचारी रंगाई पुताई, सफाई करते नजर आए।
अमर उजाला ने सोमवार को मेरठ के मेट्रो स्टेशनों की स्थिति का जायजा लिया। सबसे पहले टीम मेरठ सेंट्रल स्टेशन पर पहुंची। यहां पाया कि कुछ कर्मचारी मेट्रो स्टेशन परिसर में रंगाई का कार्य कर रहे हैं। इसके बाद टीम ने भैसाली मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर यहां काम कर रहे कर्मचारियों से बात की तो जानकारी मिली की केवल रंगाई और सफाई का काम चल रहा है। वह पूरा होने वाला है। बेगमपुल मेट्रो स्टेशन पर अधिक कार्य बचा है। बड़े हिस्से पर सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। हालांकि इस सड़क बनाने में एनसीआरटीसी दो माह से जुटी है। अब पीएम मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन करने वाले हैं, इसके बावजूद भी स्टेशनों पर काम अधूरा है। एमईएस मेट्रो स्टेशन, डोरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम स्टेशन और मोदीपुरम डिपो स्टेशन पर भी कर्मचारी काम करते मिले।