फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five crore rupees of embezzled money buried in pits in Baghpat and Shamli, recovered by police

जमीन ने उगले नोट: घर और खेत में गड्ढों में दबे थे पांच करोड़; खोदाई में निकली रकम देख चौंकी पुलिस; ये है मामला

Mon, 07 Apr 2025 12:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Apr 2025 12:17 PM IST
सार

बागपत और शामली में गड्ढों में दबाए गबन के पांच करोड़ रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। एटीएम में डालने के लिए बैंक से 5.26 करोड़ रुपये निकाले गए थे। ये रुपये घर और खेत में गड्ढे खोदकर दबा रखे थे।

विज्ञापन
Five crore rupees of embezzled money buried in pits in Baghpat and Shamli, recovered by police
घर और खेत में गड्ढों में दबे थे पांच करोड़ रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में एटीएम में डालने के लिए 5.26 करोड़ रुपये बैंक से लेकर गबन करने के मुख्य आरोपियों रॉकी और गौरव ने रिमांड के चौथे दिन पांच करोड़ रुपये बरामद करा दिए। गौरव ने आरिफपुर खड़खड़ी गांव में अपने घर में गड्ढा खोदकर तो रॉकी ने अपने गांव हसनपुर जिला शामली में खेत में रुपये दबाए हुए थे। 
विज्ञापन


रिमांड की अवधि पूरी होने पर सोमवार (आज) को इन दोनों के साथ ही चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर समेत सभी छह आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। दोनों मुख्य आरोपी गौरव निवासी आरिफपुर खड़खड़ी और रॉकी निवासी हसनपुर जिला शामली 25 मार्च को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार हो गए थे। 
विज्ञापन


जांच में मुख्य आरोपियों और चंडीगढ़ पुलिस की सेटिंग का खुलासा होने पर चंडीगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया। चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर, दो सिपाहियों और मनीष निवासी जौहड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ जेल में बंद गौरव, रॉकी, इंस्पेक्टर समेत छह आरोपियों को बागपत में बी वारंट पर लाया गया और उनको बागपत जेल में शिफ्ट किया गया। इसके बाद न्यायालय से पांच दिन का रिमांड लेकर पुलिस ने छह आरोपियों को जेल से लाकर पूछताछ शुरू की। इनमें सबसे पहले आरोपी मनीष निवासी जौहड़ी ने चंडीगढ़ में छिपाकर रखे 50 हजार रुपये बरामद कराए।

गड्ढा खोदकर दबाए गए रुपयों का बैग बरामद कराया
रविवार को शामली के हसनपुर गांव में रॉकी ने अपने खेत में गड्ढा खोदकर दबाए गए रुपयों का बैग बरामद कराया। आरिफपुर खड़खड़ी में गौरव ने घर में भूसे के नीचे गड्ढे में दबाए गए रुपयों का बैग बरामद कराया।

 

पांच करोड़ रुपये बरामद किए
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि गबन के आरोपियों की निशानदेही पर पांच करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं, जिनकी गिनती चल रही है। बाकी रुपये उन्होंने मौज मस्ती पर खर्च कर दिए तो कुछ चंडीगढ़ पुलिस, दोस्त व वकील को दिए। सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। इस मुकदमे में गौरव व रॉकी के कई अन्य परिजनों को भी आरोपी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पलक झपकते खाता साफ: इन 10 तरीकों से लोग हो रहे ठगों के शिकार, बचने का ये है सबसे अचूक हथियार; जानना बेहद जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed