{"_id":"6a42b00c09b5db6f230b328e","slug":"five-candidates-fainted-while-running-during-the-si-physical-efficiency-test-and-were-admitted-to-the-hospital-meerut-news-c-72-1-mct1010-155451-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षा में पांच अभ्यार्थी दौड़ लगाते हुए बेहोश हुए, अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसआई शारीरिक दक्षता परीक्षा में पांच अभ्यार्थी दौड़ लगाते हुए बेहोश हुए, अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
- परीक्षा एक जुलाई तक छठी वाहिनी पीएसी में चलेगी
- पहले दिन 500 अभ्यार्थियों ने दिया फिजिकल टेस्ट, महिला और पुरुष अभ्यार्थी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। छठी वाहिनी पीएसी में सोमवार को यूपी एसआई शारीक्षिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुष और महिला अभ्यार्थी शामिल हुए। भीषण गर्मी में फिजिकल टेस्ट के दौरान पांच अभ्यार्थी बेहोश हो गए। जिनको आनन-फानन में एंबुलेंस में लेकर प्यारे लाल जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर सभी का उपचार कराया गया। इस दौरान अफरातफरी मच गई। जिसके बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया गया है कि जो बेहोश हुए है उनको परीक्षा से बाहर कर दिया गया है। वहीं कमांडेंट राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की।
शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 जून से एक जुलाई तक रुड़की रोड स्थित छठीं वाहिनी पीएसी में शुरू हो गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दौड़ और 16 मिनट के भीतर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। भीषण गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ ही अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने लगी। दौड़ के बीच कई अभ्यार्थी अचानक लड़खड़ाकर ट्रैक पर गिर पड़े और बेहोश हो गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी अभ्यर्थियों को पीएसी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्यारे लाल जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में बागपत निवासी अक्षय और रवित सहित कई अभ्यर्थियों का इलाज किया गया। उपचार के बाद सभी को जिला अस्पतालज से डिस्चार्ज कर दिया गया।
इस घटना के बाद भर्ती प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य की निगरानी बढ़ा दी है। परीक्षा में पहले दिन 171 महिला अभ्यार्थी ने हिस्सा लिया। जिसमें 16 फेल हो गई। बाकी सब पास हो गई। 357 पुरुष अभ्यार्थी शामिल हुए। जिसमें 60 फेल हो गए जबकि बाकी सब पास हो गए है। यह परीक्षा अभी एक जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- --