फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five bulls died due to breaking of electric wire

विद्युत लाइन का तार टूटने से पांच सांड की जान गई

Wed, 16 Jul 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Five bulls died due to breaking of electric wire
बहसूमा (मेरठ)। झुनझुनी बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के सामने गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही एलटी जर्जर लाइन का करंट प्रवाहित तार टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आकर पांच आवारा सांड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे जेई हस्तिनापुर सतवीर सिंह व एक्सईएन संजीव भट्ट ने सरकार से मिलने वाली आर्थिक सहायता व अपनी तरफ से 10 हजार रुपये की नकद राशि देकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन


गांव झुनझुनी निवासी किसान सगीर ने एनएच 34 पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने ठेके पर जमीन ले रखी है। गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन जर्जर अवस्था में है। सोमवार की रात करंट प्रवाहित तार टूटकर गिरने से उसकी चपेट में आने से पांच आवारा गोवंश की जान चली गई। एक साथ पांच गोवंश की मौत की सूचना पाकर मंगलवार सुबह ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसान विपिन भाटी ने हस्तिनापुर के जेई सतबीर सिंह को सुबह 7:00 बजे घटना की जानकारी दी। जेई के घंटों तक घटनास्थल पर नहीं आने पर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश पनप गया। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी पर पहुंचे जेई सतबीर सिंह पर भीड़ भड़क गई।
विज्ञापन

किसानों का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी आकाश गुर्जर ने चेतावनी दी कि जब तक फसल का मुआवजा व जर्जर तार नहीं बदले जाएंगे, तब तक मृतक गोवंश को नहीं उठने दिया जाएगा। एक्सईएन मवाना संजीव भट्ट भी घटनास्थल पर पहुंचे। काफी देर तक जद्दोजहद के बाद एक्सईएन मवाना ने किसानों को सरकार से मिलने वाली आर्थिक मदद का आश्वासन देते हुए अपनी तरफ से किसान सगीर को 10 हजार रुपये की नकद राशि देने का आश्वासन दिया, लेकिन किसान शांत नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंदु वर्मा ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए विद्युत विभाग से लाइन के नीचे हादसों से बचने के लिए जाल बिछाने का सुझाव दिया। इस पर सहमति बनने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद जेसीबी से गड्ढा खोदकर मृतक गोवंशों को जमीन में दबवा दिया। इस मौके पर विपिन भाटी, प्रधान ब्रजमोहन सिंह, पंकज मावी, नितिन भाटी, गोलू पंवार, सागर भाटी, पुनीत भाटी, रामधन गुर्जर, अतुल भाटी, गजेंद्र सिंह, संजीव, बॉबी भाटी, नीरज राठी आदि रहे।



तीन माह पहले भी फुंका था पांच बीघा गन्ना

किसान सगीर ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन का तार जर्जर अवस्था में है। कई बार विद्युत निगम को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन विद्युत विभाग न तो तार बदलने को तैयार है और न ही तारों की खिंचाई करने के लिए। तार बार-बार टूट जाते हैं। मई माह में तारों से निकली चिंगारी से पांच बीघा गन्ना जलकर राख हो गया था। उस समय निगम ने तार बदलने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed