Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five brass and silver idols stolen from a temple near the MP's residence

Meerut News: सांसद के घर के पास मंदिर से पीतल व चांदी की पांच मूर्तियां चोरी

Sat, 31 Oct 2026 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Five brass and silver idols stolen from a temple near the MP's residence
- सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात, दयालेश्वर महादेव मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब चोरों ने भगवान के घर को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू मोहनपुरी में भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आवास के पास स्थित दयालेश्वर महादेव मंदिर में बाइक सवार चोरों ने शुक्रवार देर रात लगभग 1 बजे सेंध लगा दी। चोर मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति, राधा रानी की मूर्ति व भगवान विष्णु की मूर्ति समेत सोने-चांदी का कीमती सामान चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह मंदिर पहुंचने पर पुजारी रोशन झा को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित न्यू मोहनपुरी कॉलोनी में दयालेश्वर महादेव मंदिर में चोरों ने शुक्रवार देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार तीन चोर मंदिर में रखी लड्डू गोपाल की मूर्ति समेत पांच मूर्तियां व सोने-चांदी का सामान समेटकर भाग गए। शनिवार सुबह मंदिर में चोरी का पता चलने पर आसपास के लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। मंदिर से भगवान के विग्रह और कीमती सामान को गायब देखकर लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी रोशन झा ने चोरी की जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति और सोने-चांदी का सामान चोरी हुआ है। घटना के बाद मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने भी चोरी की वारदात पर नाराजगी जताई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की गतिविधियां कैद हुई हैं। मंदिर भाजपा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के आवास के पास में स्थित है। इससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम लगा दी गई है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
-पीतल व चांदी की पांच मूर्तियां चोरी
मंदिर के पुजारी रोशन झा ने बताया कि चोरों ने पीतल व चांदी की पांच मूर्तियां चोरी कर ली है। चांदी की दो मूर्तियों पर सोने के कुंडल थे। चोर मूर्तियों पर से आभूषण भी चोरी कर ले गए। पुजारी व स्थानीय लोगों ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से मांग की है। मंदिर में चोरी की घटना ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed