{"_id":"62cc7b4cf8f07405b25e9686","slug":"five-bodies-found-in-meerut-city-in-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा मामला: 15 दिन में मिलीं पांच लाशें, शनाख्त का इंतजार, जांच में जुटे पुलिस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा मामला: 15 दिन में मिलीं पांच लाशें, शनाख्त का इंतजार, जांच में जुटे पुलिस अफसर
Tue, 12 Jul 2022 01:07 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:07 AM IST
सार
यूपी के इस जिले में 15 दिन के भीतर पांच शव मिले हैं। वहीं पुलिस मृतकों की शनाख्त करने में जुटी है। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंद्रह दिन में मेरठ जिले में पांच ऐसे शव मिले, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। अंदेशा है कि हत्या के बाद कहीं बाहर से लाकर इन्हें मेरठ में फेंक दिया गया। पुलिस को भी तफ्तीश में कोई अहम सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
कैंट में 28 जून को युवती का सिर कटा शव मिला था। कंकरखेड़ा और सरूरपुर के दो परिवार शव की पहचान करने के लिए भी पहुंचे पर पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: उजड़ गया आरती का परिवार, बिखर गए बड़े सपने, मां-बेटे की मौत से हर तरफ छाया मातम
विज्ञापन
वहीं, रविवार की सुबह सरधना के मढ़ियाई गांव में सड़क किनारे एक युवती का शव मिला। इसकी भी पहचान नहीं हो पाई। वहीं गत मंगलवार को थाना खरखौदा के बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में जुबैदा मस्जिद के पीछे भी एक युवक का शव मिला था। बीते सप्ताह ही खरखौदा क्षेत्र के अलीपुर के पास एक युवक का अधजला शव मिला। शुक्रवार को भी जानी थाना क्षेत्र के गांव चंदौरा के जंगल में भी एक व्यक्ति का शव मिला।