{"_id":"6339178d688f3708aa5c20c9","slug":"five-arrested-in-an-encounter-who-were-accused-of-robbery-and-murder-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: छपार में हत्या व डकैती डालने वाले मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल, हथियार व नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: छपार में हत्या व डकैती डालने वाले मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल, हथियार व नकदी बरामद
Sun, 02 Oct 2022 10:20 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 02 Oct 2022 10:20 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर के छपार में हुई लूट और हत्या के बाद फरार हुए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से नकदी व हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में 22 सितम्बर की रात छपार के गांव खुड्डा मे जरीफ के घर मे हुई हत्या व डकैती की घटना में शामिल 5 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा है। एक बदमाश पैर में गोली लगने पर घायल हुआ है। पुलिस ने लूट की रकम में से कुछ नकदी व हथियार बरामद किये हैं।
छपार से महरायपुर जाने वाले रास्ते पर महरायपुर के जंगल मे कुछ बदमाशो की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
इस दौरान पैर में गोली लगने पर जुनैद उर्फ लाला पुत्र अशद निवासी खामपुर गुर्जर थाना गंगौह जनपद घायल हो गया। उसे चार साथियों के साथ पकड़ा गया। बदमाशों ने जरीफ के घर घटना करना बताया।
उनसे लूट की रकम से कुछ नकदी, एक मोबाइल व हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अभी पूछताछ में लगी है।