सुहागरात... पति के बजाय कमरे में घुसा दूसरा व्यक्ति, जबरन किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शादी की पहली रात ही नव विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शनिवार शाम पीड़िता मायके पहुंची तो परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी गयी है।
पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी पांच दिन पहले हापुड़ के एक गांव में हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी की पहली रात उसके पति की जगह कमरे में कोई अन्य युवक घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि तीन दिन तक उसे कमरे से नहीं निकलने दिया गया। उसने अपने ससुराल वालों से शिकायत की तो उन्होंने बदनाम कर घर से निकालने की धमकी दे दी। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली का कहना कि पीड़िता ने तहरीर दी है। लेकिन घटना हापुड़ जिले की है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
ईस्टर्न कचहरी रोड पर शनिवार दिनदहाडे़ एक नवविवाहिता को ससुराल वालों ने अगवा करने की कोशिश कर डाली। इस दौरान मायके और ससुराल वालों में मारपीट हो गयी। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें : हलाला के नाम पर देवर ने किया था दुष्कर्म, कोर्ट का फैसला आने पर...
पति से विवाद
पुलिस के अनुसार मीरापुर मुजफ्फरनगर निवासी जाहिदा की शादी करीब आठ माह पूर्व लावड़ निवासी अब्दुल्ला से हुई थी। पति से विवाद होने पर जाहिदा ने मायके आकर महिला थाने में शिकायत कर दी। महिला थाना पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों को बुलाया था। आरोप है कि अब्दुल्ला और उसके परिजनों ने ईस्टर्न कचहरी रोड पर जाहिदा को कार में डालने का प्रयास किया। इस दौरान मारपीट होने पर भीड़ ने ससुराल वालों को घेर लिया। सिविल लाइन पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गयी। पुलिस ने अब्दुल्ला के चाचा अताउल्ला खां को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पति समेत पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है।
पीटते हैं ससुराल वाले
अब्दुल्ला के परिजनों ने आरोप लगाया कि जाहिदा ने ही फोन करके बुलाया था। वहीं, जाहिदा ने कहा कि ससुराल वाले उसे पीटते हैं। जबरन उसे उठाकर ले जाना चाहते थे। वहीं, मौके पर लोगों ने वीडियो भी बना ली थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/