{"_id":"68d552dd42929c036e03beb8","slug":"first-year-ncc-exam-held-meerut-news-c-72-1-mct1005-141222-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एनसीसी की प्रथम वर्ष की परीक्षा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एनसीसी की प्रथम वर्ष की परीक्षा आयोजित
Thu, 25 Sep 2025 08:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 25 Sep 2025 08:04 PM IST
सार
मेरठ के आरजीपीजी कॉलेज में एनसीसी प्रथम वर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। 53 सीटों के लिए 74 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में शारीरिक, बौद्धिक और नेतृत्व क्षमता का आकलन किया गया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को एनसीसी प्रथम वर्ष प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया। परीक्षा 22 यूपी गर्ल्स बटालियन की एनसीसी की दोनों इकाइयों और इनोवेशन सेल द्वारा आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया सुबह नौ बजे प्रारंभ हुई।
छात्राओं को पंजीकरण संख्या वितरित की गई। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और एनसीसी से संबंधित मूलभूत जानकारियों के सवाल आए। स्पोर्ट्स गतिविधियों में छात्राओं की शारीरिक व स्वास्थ्य आकलन किया गया। अंतिम चरण मेंसाक्षात्कार आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं के व्यक्तित्व, नेतृत्व गुण तथा अनुशासन की परख की गई। मूल्यांकन 22 यूपी गर्ल्स बटालियन से जीसीआई संध्या सिंह और हवलदार संतोष ने किया।
प्रवेश परीक्षा में 53 सीटों के लिए 95 छात्राओं के आवेदन आए। जिनमें से 74 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्या प्रो. निवेदिता मलिक ने कैडेट्स से कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण का साधन नहीं है, बल्कि यह जीवन मूल्यों को संवारने वाला एक सशक्त मंच है। कार्यक्रम में मेजर प्रो. अंजुला राजवंशी, सीटीओ प्रियंका, ओएनओआई स्वाती मिश्रा, लाइबा, कुणाल सहित समस्त एनसीसी कैडेट्स का सहयोग रहा।