फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   First tried to cut the throat with a knife, then jumped in front of the bus and died

Meerut News: पहले चाकू से गला काटने की कोशिश, फिर बस के आगे कूदकर दी जान

Tue, 22 Aug 2023 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
First tried to cut the throat with a knife, then jumped in front of the bus and died
दौराला। कनौड़ा गांव निवासी एक युवक ने सोमवार सुबह चाकू से गला काटने की कोशिश की। लोगों ने बचाया तो दोपहर में दोपहर हाईवे पर टूरिस्ट बस के सामने कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कनौड़ा गांव निवासी जितेंद्र (35) वर्ष पांच बहन भाइयों में सबसे बड़ा था। जितेंद्र कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह युवक दौराला पहुंचा और हाईवे पर खड़ा होकर चाकू से अपना गला रेतने लगा। लोगों ने उसे ऐसा करते देखा तो उससे चाकू छीन लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी में उपचार दिलाया और थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने जितेंद्र की मां लक्ष्मी व पिता समंद्र सैन को सूचना देकर थाने बुलाया और उनकी सुपूर्दगी में युवक को घर भेज दिया। दोपहर के समय युवक घर से निकलकर गांव के सामने हाईवे पर पहुंच गया और टूरिस्ट बस के सामने कूद गया। पहले परिजन टूरिस्ट बस के चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगाते रहे। लेकिन, बस में लगे कैमरे में युवक के कूदने की वीडियो कैद हो गई, जिस पर पुलिस ने वीडियो अपने कब्जे में ले ली। इस मामले में अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed