योगीराज में सपा को लगा पहला बड़ा झटका, डीएम बी चंद्रकला को सौंपा शपथ पत्र
भाजपा की सरकार आने पर सपा को पहला बड़ा झटका लगने जा रहा है। सोमवार को जिला पंचायत के 34 सदस्यों में से 19 सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग कर दी। जिलाधिकारी को शपथ पत्र सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से जिला पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज करने और प्रशासनिक बोर्ड नियुक्त करने की भी मांग रखी। लगातार बन रहे समीकरणों के बीच जिपं. अध्यक्ष सीमा प्रधान की कुर्सी हिलनी शुरू हो गयी थी। 11 मार्च को जहां भाजपा को प्रदेश में पूर्ण बहुमत मिला तो जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने लामबंदी शुरू कर दी थी। जिसका परिणाम सोमवार को सामने आ गया। अविश्वास प्रस्ताव के लिए जरूरी 18 सदस्यों के सापेक्ष 19 सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष में अविश्वास जताते हुए पद से हटाने की मांग करते हुए शपथ पत्र जिलाधिकारी बी. चंद्रकला को सौंप दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, मुखिया गुर्जर, हरीश चौधरी, इंद्रपाल बजरंगी, सपा नेता ठा. विनोद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इन सदस्यों ने सौंपे शपथ पत्र
इन लोगों ने बदला पाला
कई दिनों से चल रही थी मशक्कत
शाहिद मंजूर ने भी निकाली कसक
अतुल प्रधान को मिलती रही पल-पल की खबर