फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   First made the girl befriend a friend, then blackmailed her

Meerut News: पहले दोस्त से लड़की की दोस्ती कराई, फिर किया ब्लैकमेल

Thu, 24 Oct 2024 03:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
First made the girl befriend a friend, then blackmailed her
फलावदा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पड़ोस में रहने वाली युवती की पहले दोस्त से दोस्ती कराई। बाद में युवक ने दोस्त और युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मामला पुलिस की जानकारी में आने पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पड़ोस में रहने वाली लड़की से अपने खतौली निवासी दोस्त से दोस्ती कराई। बाद में आरोपी ने दोस्त व लड़की के फोटो हासिल कर लिए। आरोप है कि दोस्ती कराने वाले युवक ने दोस्त और युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उक्त युवक युगल को फोटो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल करने का मामला उस समय प्रकाश में आया जब नाबालिग अचानक गायब हो गई। परिजनों ने गांव के ही युवक पर शक जाहिर करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद ही गायब लड़की डायल 112 के माध्यम से परिजनों के पास पहुंची। उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी। लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी दिनेश पाल ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed