फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   First installment deposited in the accounts of beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana

Meerut News: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खाते में डाली पहली किस्त

Wed, 18 Sep 2024 07:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 18 Sep 2024 07:51 AM IST
विज्ञापन
First installment deposited in the accounts of beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana
मेरठ। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 68 लाभार्थियों के खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रथम किस्त जारी की गई। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में पहली किस्त के रूप में 40-40 हजार रुपये डाले गए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से संबंधित राष्ट्रीय कार्यक्रम उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत 10 लाख लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी की। जिले में 68 लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी की गई। कार्यक्रम का एनआईसी में सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और विशिष्ट अतिथि महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी रहे। इस दौरान कौशल चौहान, सीडीओ नूपुर गोयल, पीडी सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्लॉक रजपुरा, खरखौदा, मेरठ के 10 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत आवास स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान भी किए गए। वर्ष 2023-24 में हुए पूर्ण आवासों के 12 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से जनप्रतिनिधियों ने चाबी दी। प्रत्येक ब्लॉक पर भी यह कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने आवास प्लस एप-2024 लांच किया, जिसके माध्यम से आवास प्लस सूची 2018 के छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का नया सर्वे कराया जाएगा। भविष्य में लाभार्थियों को आवास देने की प्रक्रिया आरम्भ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed