{"_id":"609d8bd48ebc3ed1e7671027","slug":"firing-on-thekedar-in-ganganagar-area-meerut-news-mrt5382349136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर में सरेशाम ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी, ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगर में सरेशाम ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी, ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर में सरेशाम ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
मेरठ/गंगानगर। गंगानगर थाने के पास नेहरूनगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम मजदूरी के पैसे मांगने पर ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने और आरोपी के घर हंगामा किया। घटना के बाद आरोपी ने निर्माणाधीन मकान में लगा सीसीटीवी कैमरा व डिवाइस तोड़ दी। साथ ही डीवीआर लेकर फरार हो गया। आरोपी के परिजनों ने सुबूत मिटाने के लिए घर भी पानी से धो दिया था।
पुलिस के अनुसार इंचौली थानाक्षेत्र के सैनी गांव निवासी विपिन (42) पुत्र टीकम सिंह मार्बल पत्थर लगाने का काम करता था। नेहरू नगर में वह पुनीत गर्ग के घर पर पत्थर लगा रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विपिन पिछले कई दिनों से पुनीत गर्ग से मजदूरी के पैसे मांग रहा था, लेकिन वह आनाकानी कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे पुनीत गर्ग निर्माणाधीन मकान में बैठा था। इसी दौरान विपिन पैसे मांगने वहां पहुंच गया। इसी बात पर दोनों का विवाद हो गया।
आरोप है कि पुनीत ने आरोपी लाइसेंसी पिस्टल से विपिन के सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे पहले वहां बखेड़ा होता पुनीत खुद ही घायल विपिन को अपनी कार में लेकर गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंच गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उसके बाद आरोपी शव को कार में रखकर घर ले आया और फरार हो गया।