{"_id":"594faf094f1c1b09178b46a0","slug":"firing-on-police-team-to-stop-cattle-casts-the-soldier-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु कटान रोकने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग, सिपाही जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु कटान रोकने गई पुलिस पर हमला, फायरिंग, सिपाही जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
पशु कटान पर हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में काटका गांव के जंगल में गोकशी की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। फायरिंग में छर्रे लगने से एक सिपाही घायल हो गया। गनीमत है कि एसएसआई व अन्य सिपाही बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दो गोकशी करने वाले आरोपियों को दबोच लिया, जबकि बाकी आठ आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने ईख के खेत से मांस, एक पशु और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
शनिवार की शाम मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि गांव काटका के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर एसएसआई तेजवीर सिंह पुलिस टीम को साथ लेकर जंगल में पहुंचे। पुलिस ने जंगल में गोकशी करने वालों को पकड़ने के लिए खेत के आसपास की घेराबंदी कर ली। पुलिस से अपने घिरते हुए देख गोकशी करने वालों ने तमंचों से फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। फायरिंग में छर्रे लगने से सिपाही रोहित घायल हो गया। सिपाही के हाथ में छर्रे लगे हैं। फायरिंग में एसएसआई व अन्य सिपाही बाल बाल बच गए। इसके बावजूद पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। बाकी आठ आरोपी फायरिंग करते हुए ईंख के खेतों में घुसकर फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे भी बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी भूरा उर्फ इजराल पुत्र कालू व खलील पुत्र घसीटा बताए हैं। पुलिस ने जंगल से मांस, पशु के साथ गोकशी करने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। छर्रे लगने से घायल सिपाही रोहित का अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/