फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   firing on BJP's former minister's farm house, One's killed

भाजपा के पूर्व मंत्री के फार्म हाउस में गोलीबारी, एक युवक की मौत

Fri, 20 Apr 2018 12:32 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 20 Apr 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
firing on BJP's former minister's farm house, One's killed
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हापुड़ रोड स्थित पूर्व मंत्री के फार्म हाउस में चल रहे शादी समारोह में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी सूचना पर सीओ, एएसपी फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में आया था। युवक की शिनाख्त दीपांशु निगम (32) पुत्र कन्हैया निवासी नंदग्राम गाजियाबाद के रूप में हुई। 

विज्ञापन


खरखौदा थानाध्यक्ष एएसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक, भाजपा के पूर्व मंत्री जयपाल सिंह के फार्म हाउस में जागृति विहार से बारात आई थी। शादी समारोह चल रहा था। फार्म हाउस से करीब 50 मीटर दूर एक युवक का शव पड़ा मिला। बारात में लोगों में चर्चा थी कि कार में सवार बदमाश आए थे और युवक को गोलियां मारी हैं। दीपांशु अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में आया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दीपांशु के जेब में आईडी और मोबाइल फोन मिला था। जिस पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपांशु एक कंपनी में जॉब करता है। वह मेरठ अपने दोस्तों के संग गया होगा। इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। देर रात तक पुलिस हत्या का कारण जानने में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : गन्ना तोड़ने पर सांप्रदायिक संघर्ष, जमकर चले लाठी डंडे, फायरिंग

हर्ष फायरिंग तो नहीं वजह

firing on BJP's former minister's farm house, One's killed
यूपी पुलिस

सवाल उठता है कि अगर दीपांशु शादी समारोह में अपने दोस्तों के साथ आया था तो वह फार्म हाउस से दूर अकेला क्यों गया। दीपांशु को उसके दोस्तों ने भी नहीं पहचाना। पुलिस ने दीपांशु के मोबाइल से उसके परिजनों से बात की, तब जाकर शिनाख्त हुई। पुलिस का कहना है कि शादी समारोह में भी हर्ष फायरिंग में दीपांशु की हत्या होने का शक है। क्योंकि कुछ देर पहले ही चढ़त हुई थी। 

दोस्त नहीं आए सामने 
पुलिस की जांच में सामने आया कि मौत के बाद दीपांशु का कोई भी दोस्त सामने नहीं आया। पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने में लगी है। पुलिस को अंदेशा है कि दीपांशु की हत्या किसी बदमाश तो नहीं की। वहीं, दोस्त भी ये वारदात कर सकते हैं। वारदात का कोई चश्मदीद गवाह नहीं बताया गया। देर रात तक एएसपी और सीओ किठौर जांच करने में जुटे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed